काशी में कांवड़ यात्री के साथ शर्मनाक हरकत, दबंगों ने मारपीट कर फाड़े कपड़े, CCTV में कैद हुई घटना

वाराणसी जनपद में कावड़ यात्री के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ दबंग लोग कावड़ यात्री को रोककर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

मारपीट के दौरान दबंगों ने उसे नाले के ऊपर गिरा दिया उसके बाद फिर उसके कपड़े भी फाड़ डाले। इतना ही नहीं निर्वस्त्र होने के बाद कावड़ यात्री भागता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

miscreants-beat-up-a-kavad-yatri-in-varanasi-incident-was-captured-on-cctv

हालांकि सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में तथ्य सामने आने के बाद मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के हुकुलगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन से चार की संख्या में युवक एक कावड़ यात्री को रोककर उससे बहस कर रहे हैं।

इस दौरान वह कावड़ यात्री उनके पास अकेला ही रुका रह जाता है जबकि उसके साथ के अन्य कावड़ यात्री आगे बढ़ जाते हैं। कुछ देर बातचीत के बाद जब वह कावड़ यात्री आगे बढ़ने लगता है तो दबंग उसे पकड़ लेते हैं।

पकड़ने के बाद दबंग उसे सड़क के किनारे जबरदस्ती खींच कर लेकर आते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कांवड़ यात्रा उनका विरोध करता नजर आ रहा है। विरोध करने पर दबंग लोग उसे मारते हैं तथा उसकी शर्ट फाड़ देते हैं।

इतना ही नहीं उसके बाद उसे लोग नाले पर गिरा देते हैं और गिरने के बाद भी उसके साथ मारपीट करते हैं। मारपीट करने के बाद युवक उसे गली में खींच कर लेकर जाते हैं जहां से वह निर्वस्त्र होकर भागने लगता है।

सोमवार को इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी आरोपी हैं उनकी पहचान कराई जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+