Varanasi: हाईवे पर ठेकेदार के भाई को मारपीट कर बदमाशों ने लूट लिए डेढ़ लाख, पुलिस कर रही जांच
Varanasi जिले के बड़ागांव थानांतर्गत हरहुआ में एक ठेकेदार के भाई को बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए, इस मामले में भुक्तभोगी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
Varanasi जिले के बड़ागांव थानाक्षेत्र के हरहुआ में गुरुवार की सुबह में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ठेकेदार के भाई के साथ मारपीट की और डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद ठेकेदार के भाई द्वारा 112 नंबर डालकर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गई। स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही भुक्तभोगी से पूछताछ किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मजदूरों को करने जा रहा था भुगतान
शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी दिनेश पटेल ने कहा कि वे भवन निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। वर्तमान समय में राजातालाब और हरहुआ के काजीसराय में उनका काम चल रहा है। गुरुवार की सुबह में दिनेश पटेल छोटा भाई उत्तम पटेल (25) अपने घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में मजदूरों को पैसा देने के लिए जा रहा था। वह घर से करीब 4 किलोमीटर दूर हरहुआ में पहुंचा तो काशी कृषक इंटर कॉलेज के सामने वाराणसी - बाबतपुर फोरलेन के ऊपर बने ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया।
छीन लिए मोबाइल और लूट लिए रुपए
भुक्तभोगी उत्तम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही ओवरटेक करने वाले दोनों युवक उसे मारने पीटने लगे। दोनों युवकों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और मोबाइल भी छीन लिए। उसके बाद बैग में रखे रुपए लूट लिए और भागने लगे। भाग रहे दोनों युवकों ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जाकर ओवर ब्रिज की रेलिंग पर उसकी मोबाइल और चाबी को रख दिया और शिवपुर की तरफ फरार हो गए। उसके बाद उत्तम पटेल भागते हुए अपने मोबाइल उठाया और 112 नंबर डालकर पुलिस को सूचना दिया। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई। घटनास्थल पर एमपी ग्रामीण और सीईओ बड़ागांव भी पहुंचे और पूछताछ किए।
राहगीरों से भी नहीं मांगा मदद
बताया जा रहा है कि जिस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों से मारपीट रहे थे उस समय ओवर ब्रिज से गुजर रहे राहगीर वहां रुके। रुकने के बाद उन लोगों ने मारपीट के बारे में पूछताछ किया उसके बावजूद भी उत्तम पटेल द्वारा हम लोगों से कोई मदद नहीं मांगी गई। वहीं मना करने पर उन दोनों युवकों ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की बात कही। राहगीरों से मदद न मांगने और लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोग मोबाइल छोड़कर भाग जाने की बात पुलिस को हजम नहीं हो रही है। पुलिस अधिकारी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं हालांकि पूछताछ और जांच पड़ताल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications