पीएम मोदी के 73 वें जन्मदिन पर काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक, मंदिरों में भी हो रही पूजा-अर्चना

देश में धूमधाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वाराणसी में पीएम के 73 वें जन्मदिवस पर 73 बटुकों द्वारा 73 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।

इस दौरान लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा वाराणसी के अलग-अलग हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कहीं कार्यकर्ताओं, नेताओं द्वारा पीएम के जन्मदिन पर केक काटा गया तो कहीं गरीबों में खाद्य सामग्री वितरित की गई।

milk-consecration-of-mother-ganga-in-kashi-on-pm-modis-73rd-birthday

कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मेगा इवेंट के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रात से ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बधाईयों का दौर शुरू हो गया था, जो अभी भी चल रहा है।

वाराणसी महानगर कार्यसमिति सदस्य डॉ पवन शुक्ला द्वारा बताया गया कि भाजपा संगठन और विप्र समाज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर काशी के बटुक ब्राह्मणों ने एकत्र होकर षोडशोपचार विधि से पूजन कराया तथा वैदिक मंत्रों के बीच के केशर जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम में शास्त्रार्थ महाविद्यालय, श्री अन्नपूर्णा स्कूल ब्रह्मचर्य आश्रम, श्री दयालु संस्कृत विद्यालय और श्री रामदास काठिया बाबा संस्कृत विद्यालय के 73 बटुकों द्वारा पूजा पाठ किया गया। इस दौरान वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां गंगा में आस्था रही है। इसलिए मां गंगा की पूजा करने के साथ ही चुनरी चढ़ाई गई।

उन्होंने यह भी कहा कि आज संपूर्ण देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित है। यही कारण है कि आज देश माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में G-20 की अध्यक्षता करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गंगा किनारे पूजापाठ के अलावा विधायक नीलकंठ तिवारी द्वारा लहुराबीर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

इसी तरह राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा वाराणसी की मलदहिया चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु तथा पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले द्वारा सिगरा में स्थित लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+