UP Nikay Chunav 2023: वाराणसी में महापौर पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, आखिरी दिन उमड़ी रही भीड़
वाराणसी में मेयर पद के लिए 12 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा, सपा, बसपा के प्रत्याशियों समेत कुल आठ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।

UP Nikay Chunav 2023 के दौरान वाराणसी में भी पहले चरण में ही चुनाव होने हैं। ऐसे में सोमवार को वाराणसी में नामांकन का अंतिम दिन था। जिसके कारण नामांकन करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।
सोमवार को महापौर पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह कुल 12 प्रत्याशियों ने वाराणसी में महापौर के लिए नामांकन कर दिया है। अब सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं।
दरअसल, बहुजन समाज पार्टी द्वारा सोमवार को ही अपनी पार्टी से वाराणसी में मेयर प्रत्याशी की घोषणा की गई। वहीं रविवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार की घोषणा की गई थी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अशोक तिवारी को इस बार चुनाव मैदान में उतारा गया है इसके अलावा बसपा द्वारा सुभाष चंद्र मांझी और सपा द्वारा ओमप्रकाश सिंह और कांग्रेस द्वारा अनिल श्रीवास्तव को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
इसी तरह आम आदमी पार्टी द्वारा शारदा टंडन वह अन्य पार्टियों और निर्दलीय रूप से कुल 12 लोगों ने सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन तक मेयर पद के लिए नामांकन किया है। ऐसे में इस बार वाराणसी में लड़ाई दिलचस्प नजर आ रही है।
कांग्रेस के उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके थे हालांकि भाजपा सपा बसपा और आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशियों द्वारा सोमवार को मेयर पद के लिए नामांकन किया गया।
पार्षद के लिए सपाइयों में मनमुटाव: यह भी बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार की देर रात्रि में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी। सूची जारी होने के बाद सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिली।
कई इलाकों में पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की उम्मीद लगा कर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को टिकट ना मिलकर दूसरे को टिकट मिल गया। ऐसे में नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
वहीं इस बारे में समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि जारी लिस्ट में कई प्रत्याशियों के नाम में गड़बड़ी हो गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ वार्ड में परिवर्तन किया गया है।
हालांकि कितने वार्ड में टिकट बदला गया है। इसके बारे में समाजवादी पार्टी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह भी बता दें की पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भी कुछ वालों में नेताओं द्वारा पार्टी से बगावत कर पर्चे दाखिल कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications