दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के पीएम, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ सोमवार रात 11:10 बजे वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों और नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर एयरपोर्ट संपर्क मार्ग पर स्कूली बच्चों को भी पीएम के स्वागत के लिए लगाया गया था।

वाराणसी एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मॉरीशस के पीएम का काफिला सड़क मार्ग से सीधे वाराणसी के नदेसर स्थित होटल के लिए रवाना हो गया। इस दौरान वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर भी जगह-जगह लोग मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़े रहे।

mauritius-pm-reaches-varanasi-on-two-day-visit

मालूम हो कि मॉरीशस के पीएम 18 में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोमवार को हुए दिल्ली से वाराणसी आए हैं।

मॉरीशस के पीएम नदेसर में स्थित होटल में ठहरने के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा शाम को काशी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी मॉरीशस के पीएम के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी बताया गया कि नदेसर स्थित होटल में ही मॉरीशस के पीएम रात्रि विश्राम करेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार दोपहर में वह वापस लौट जाएंगे।

यह अभी बता दें कि मॉरीशस के पीएम के पूर्वज बलिया के ही रहने वाले हैं। ऐसे में वाराणसी समेत पूर्वांचल से उनका पुराना नाता है। इसके पहले साल 2019 और साल 2022 में मॉरीशस के पीएम का वाराणसी में आगमन हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+