मॉरीशस के पीएम ने अपने ससुर की अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित कीं, G20 में शामिल होने के बाद आए वाराणसी
मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंत्री अनिल राजभर सहित अन्य नेताओं और अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उसके बाद में सड़क मार्ग से सीधे नदेसर में स्थित एक होटल में पहुंचे। हालांकि उनके स्वागत में रास्ते में भी कई जगह स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नदेसर स्थित होटल में पहुंचने के बाद वहां से अपने परिजनों के साथ में वे दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। दशाश्वमेध घाट पर नाव में सवार होकर वे गंगा नदी में गए। गंगा नदी में अपने ससुर की आत्मा की शांति के अनुष्ठान किए और अनुष्ठान करने के बाद गंगा नदी में उन्होंने अपने ससुर के अस्तियों को उन्होंने विसर्जित किया।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक पूरा घाट सुरक्षा घेरे में दिखा। अनुष्ठान करने के बाद प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ अपने परिवार के साथ वापस नदेसर स्थित होटल के लिए लौट गए।
मालूम हो की दिल्ली के प्रगति मैदान में में आयोजित जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ 9 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे पहुंचे थे। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोमवार को सुबह 11:10 बजे विशेष विमान से वे वाराणसी पहुंचे।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हैं। सोमवार को उन्होंने अपने ससुर की अस्तियों को गंगा नदी में प्रवाहित किए, इसके अलावा शाम को वे दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। उनके आगमन को देखते हुए गंगा आरती के समय दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे।
इसके अलावा मॉरीशस के पीएम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन पूजन करने के लिए अपने परिजनों संग जा सकते हैं। हालांकि अभी प्रोटोकॉल जारी ना होने के चलते हैं उनका कार्यक्रम कंफर्म नहीं हो पाया है। वाराणसी में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को काशी के महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण करने के उपरांत मारीशस के पीएम दोपहर में शहर से लौटकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा भी मुंबई के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications