UP News: ससुराल जाते समय दुल्हन को आया गुस्सा, 400 किमी जाने पर फूट-फूट कर रोई, 7 घंटे में टूट गई शादी

1300 किलोमीटर दूर शादी होने के बाद एक दुल्हन रास्ते में ही फूट-फूट कर रोने लगी। 400 किलोमीटर जाने के बाद बोली शादी मंजूर नहीं है और वापस लौट गई।

marriage broke in 7 hours varanasi

शादी होने के बाद वाराणसी से बीकानेर जाते समय एक दुल्हन रास्ते में ही नाराज हो गई। विदाई के बाद दुल्हन कानपुर पहुंची और नाराज हो गई। एक ढाबे पर दूल्हा और बाराती नाश्ता करने के लिए उतरे तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को देखकर दुल्हन रोने लगी। उसके बाद उसने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि उसकी शादी इतनी दूर हुई है। दुल्हन ने आगे जाने से इनकार कर दिया उसके बाद महज 7 घंटे में ही शादी टूट गई और दुल्हन को वापस भेज दिया गया।

कोर्ट मैरिज के बाद धूमधाम से हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाराणसी की रहने वाली वैष्णवी की शादी बीकानेर के रहने वाले रवि नामक युवक के साथ हुई थी। दुल्हन और उसकी मां का कहना है कि पहले दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बताया गया कि उनका घर प्रयागराज में है। कोर्ट मैरिज और शादी संपन्न हो जाने के बाद दुल्हन की विदाई हुई और रास्ते में जाने के बाद पता चला कि दूल्हा पक्ष बीकानेर का रहने वाला है। विदाई होने के बाद करीब 400 किलोमीटर जाने पर दुल्हन को गुस्सा आ गया। 7 घंटे तक कार में सफर करने के बाद जब दूल्हा और बाराती एक ढाबे पर चाय और नाश्ता करने के लिए उतरे तो दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि ढाबे पर पुलिसकर्मी मौजूद थे और दुल्हन पुलिस के पास पहुंच गई। दुल्हन ने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि इतनी दूर उसकी शादी हो रही है ऐसे में अब वह आगे नहीं जाना चाहती है।

Bride

काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन

दुल्हन द्वारा आगे जाने से इनकार करने के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा दूल्हे और बारातियों से बातचीत की गई। ऐसे में दूल्हा पक्ष द्वारा कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए गए। कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाने के बाद दूल्हे ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी कि उसकी शादी 1300 किलोमीटर दूर हुई है। उसके बाद दुल्हन की मां को फोन लगाया गया तो दुल्हन की मां भी नाराज हो गई। दुल्हन के मां ने भी बताया कि उसके पति की मौत हो गई है ऐसे में उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी बेटी की शादी 1300 किलोमीटर दूर हो रही है। दुल्हन और उसकी मां के द्वारा इंकार किए जाने के बाद पुलिस ने दुल्हन को वापस लौटा दिया। कोर्ट मैरिज होने के बाद महज 7 घंटे में ही शादी टूट गई और दुल्हन वापस वाराणसी चली आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+