विमान के अंदर अचानक ​सिगरेट पीने लगा यात्री, मचा हड़कंप

वाराणसी। मुंबई से वाराणसी को आने वाले स्पाइस जेट में विमान में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने विमान के अंदर सिगरेट जला ली। जैसे ही अन्य यात्रियों की की नजर शख्स पर गई वह हंगामा मच गया। एयरपोर्ट पर जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ के जवान और एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी सक्रिय हो गए और विमान उतरते ही यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

Recommended Video

      Spicejet Flight में उड़ान के वक्त Passenger पीने लगा Cigarette, जानें फिर क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी
      man arrested for smoking cigarettes in flight

      जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट के विमान संख्या एसजी 704 से आजमगढ़ का रहने वाला शकील यात्रा कर रहा था। विमान ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हवा में विमान पहुंचते ही शकील ने सिगरेट जला ली, विमान में सिगरेट पीने क जानकारी होने के बाद यात्रियों में ह‍ड़कंप मच गया।

      क्रू मेंबर्स ने यात्री को सिगरेट पीने से रोका और सख्त चेतावनी दी। मामले की जानकारी वाराणसी एयरपोर्ट पर दी गई। विमान में सिगरेट जलाने को लेकर विमान के वाराणसी पहुंचने से पहले ही सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और विमान के पहुंचते ही यात्री को हिरासत में ले लिया। उससे सिगरेट लाने और विमान में पीने को लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+