'गाली देकर राजभर ने पार की हदें', अब अनिल राजभर संभालेंगे मंत्रालय का भार

Varanasi news, वाराणसी। योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का बयान सामने आया है। महेंद्र नाथ पांडेय का कहना है कि राजभर को उनकी आदतों की वजह से बर्खास्त किया गया है। उनकी जगह अनिल राजभर को मंत्रालय का भार सौंपा गया है।

mahendra nath pandey statement on omprakash rajbhar

राजभर ने गाली देकर पार की हद

महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त कर उनके मंत्रालय का भार अनिल राजभर को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि राजभर ने चुनाव के दौरान भाजपा को गाली देकर हद पार कर दी थी। वे पीएम नरेंद्र मोदी को तक अपशब्द कहते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजभर समाज का हमेशा आदर किया है। सुहेलदेव के नाम से ट्रेन चलाकर, टिकट जारी किया कर सम्मान किया। आगे भी सुहेलदेव का सम्मान करते रहेंगे।

यूपी में 73 से ज्यादा सीटें लाने का दावा

अखिलेश यादव के पीएम मोदी के तपस्या पर टिप्पणी के सवाल पर कहा कि वह अपने पिता से सीखें। मुलायम सिंह ने पार्टी खड़ी की, वे उनका सम्मान नहीं कर सके। उन्होंने
कहा कि माया अखिलेश को बबुआ बनाकर छोड़ेंगी। वहीं, एग्जिट पोल पर बोलते हुए कहा कि भाजपा 73 से ज्यादा सीटें लाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+