Mahashivratri 2024: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के टूटे सारे रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 7.5 लाख भक्त किए दर्शन
Mahashivratri 2024: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में इस साल महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। पंचकोशी यात्री आधी रात को दर्शन के लिए पहुंचे।
भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो रुकने का नाम नहीं लिया। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन करीब 3:30 किलोमीटर लंबी लग गई थी। बाबा का दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले भक्त हरहर महादेव का नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। सुबह छह बजे तक श्री काशी विश्वनाथ धाम में 178561 श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और दोपहर में यह संख्या 542120 तक पहुंच गई।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अलावा जुमा का दिन था ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर में भी नमाजियों का आवागमन होना था। जिसके चलते सुरक्षा और बढ़ाई गई थी।
दोपहर में कॉरिडोर बनाकर शिव भक्तों और नमाजियों का अलग-अलग रास्तों से आवागमन कराया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर द्वारा जारी सूचना के अनुसार रात तक श्री काशी विश्वनाथ धाम में 10 लाख से अधिक वक्त दर्शन कर लेंगे। पिछले वर्षों शिवरात्रि व अन्य पर्व की तुलना में इस वर्ष इतने अधिक संख्या में श्रद्धालु शाम तक ही बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे कि पुराने सभी आंकड़े टूट गए और एक नया रिकॉर्ड बन गया।
श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु
पुराने वर्षों के रिकॉर्ड पर ध्यान दिया जाय तो पता चलता है कि जब से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णाेद्धार हुआ है तब से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications