Varanasi News : वीडियो कॉल के दौरान प्रेमी ने उठाया गलत कदम, रोती रही प्रेमिका और खामोश हो गया प्रेमी
वाराणसी जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और इसी बीच उसने आत्महत्या कर लीं। वीडियो कॉल पर प्रेमिका मौजूद थी और उसकी आंखों के सामने तड़प-तड़प कर प्रेमी की मौत हो गई।

Varanasi जिले के जंसा थाना क्षेत्र में एक दुकान पर मिठाई के डिब्बे बनाने वाले प्रयागराज के एक युवक ने सोमवार की शाम आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मिठाई के डिब्बे बनाने के बाद वह कमरे में गया और प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर बात करते-करते उसने आत्महत्या कर ली। दुकानदार का बेटा जब उसके कमरे में चाय देने के लिए गया तो अंदर का वाकया देखकर चिल्लाने लगा। इस दौरान मृतक के मोबाइल पर वीडियो कॉल पर उसकी प्रेमिका मौजूद थी।

तीन साल से दुकान पर रहकर बनाता था डिब्बे
जानकारी अनुसार प्रयागराज जनपद के करैली जीटीवी नगर निवासी 24 वर्षीय महफूज आलम पिछले तीन साल से वाराणसी जिले के जंसा थाने के झबरा गांव निवासी दिनेश कुमार गुप्ता की वाराणसी-भदोही मार्ग पर स्थित मिठाई के दुकान पर डिब्बे बनाने का काम करता था। दिनेश ने बताया कि अभी पिछले दिनों महफूज अपने घर गया हुआ था। तीन दिन पूर्व वह घर से वापस आया और आने के बाद से ही वह अवसाद में लग रहा था। सोमवार को वह मिठाई के डिब्बे बनाने के बाद दोपहर में अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नही लौटा तो दिनेश को लगा कि वह बीमार है और आराम कर रहा होगा। उसके बाद उसने अपने बेटे को कमरे में चाय लेकर भेजा तो उसका बेटा चिल्लाने लगा।

कमरे में कुंडी के सहारे फंदे पर झूला
बताया जा रहा है कि महफूज आलम कमरे में पंखे के लिए लगाई गई कुंडी के सहारे आत्महत्या कर लिया था। बेटे के शोर मचाने के बाद दिनेश गुप्ता व अन्य लोग कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। लोगों ने यह भी बताया कि महफूज आलम की मौत के बाद उसके मोबाइल पर वीडियो काॅल के दौरान प्रेमिका मौजूद थी और काॅल डिसकनेक्ट नहीं हुआ था। जब दुकानदार दिनेश व अन्य लोग वहां पहुंचे तो महफूज की प्रेमिका ने फोन काट दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस उसके शव को नीचे उतरवाने के बाद कब्जे में लेने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी।

दूसरी युवती से शादी तय होने से था नाराज
यह भी बात सामने आ रही है कि पिछले दिनों जब वह अपने घर गया था। इस दौरान उसके घर वालों ने उसकि शादी किसी दूसरी युवती से तय कर दी, जबकी महफूज पहले से ही एक लड़की से प्रेम करता था। आशंका जताई जा रही है कि दूसरी जगह शादी तय होने के बाद से वह नाराज था और उसने ऐसा कदम उठा लिया। फिलहाल उसकि मोबाइल और उसके पास से मिले एक लड़कि की फोटो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना देने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Recommended Video

-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications