UP: भाई बनकर शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, फिर रात में की ऐसी हरकत, पनाह देकर पछता रहा पति

UP Varanasi News: वाराणसी के चोलापुर के एक गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला और उसका प्रेमी तीन बच्चों के साथ भाग गए हैं। इस मामले में विवाहिता के पति की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद से प्रेम प्रसंग की एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। वाराणसी में एक शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल में उसका प्रेमी उससे मिलने के लिए पहुंच गया। पति के पूछने पर उसने बताया कि वह भाई का दोस्‍त है।

पति ने उससे बहुत ज्‍यादा पूछताछ नहीं की और पत्नी ने भी उसकी अच्‍छे से खातिरदादी की। शाम को वह महिला के पति और बच्‍चों के साथ भोजन किया और उसके बाद उन लोगों के साथ ही सो गया। आधी रात में किसी समय वह अपनी प्रेमिका और उसके तीन बच्‍चों को लेकर फरार हो गया।

lover-reached-the-shadishuda-premika-ke-sasural-posing-as-a-brother-in-varanasi-up

सुबह उठने के बाद पत्नी और बच्‍चों के साथ ही भाई बताने वाला युवक भी गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद जब पत्नी बच्‍चों के बारे में कहीं जानकारी नहीं मिले तो उसने पुलिस से शिकायत की। दो सप्‍ताह से वह व्‍यक्‍ति अपनी पत्नी और बच्‍चों को खोज रहा है लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में अब अंजान युवक को पनाह देकर पति पछता रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी जिले के चोलापुर थाने के एक गांव का है। गांव का रहने वाला एक व्‍यक्‍ति कबाड़ी का काम करता है। उसने मीडियाकर्मियों को बताया कि दो सप्‍ताह पूर्व एक युवक उसके घर पर आया। पूछने पर उसने बताया कि वह भाई का मित्र है।

ऐसे में उसे भाई मानकर युवक और उसकी पत्नी द्वारा उसकी खातिरदारी की गई। रात होने पर वह उनके घर ही रुक गया। युवक का कहना है कि रात में किसी समय उसकी पत्नी और तीन बच्‍चों को लेकर वह फरार हो गया। इस बारे में उसने पुलिस से शिकायत किया है।

फेसबुक पर करती थी चैट: पति द्वारा यह भी बताया गया कि पत्नी के गायब होने के बाद उसने पत्नी की फेसबुक चैटिंग देखी तो पता चला की उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक से प्‍यार भरी अश्लील बातें करती थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी 35 हजार रुपए के गहने और 10 हजार रुपए नगद भी लेकर फरार हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+