UP News: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, कहा- मेरी नहीं तो किसी की नहीं

UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक प्रेमिका ने प्रेमी से शादी से इनकार कर दिया तो वह चाकू लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। इस मामले में प्रेमिका के पिता की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस जांच कर रही

UP Varanasi News: वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मिर्जामुराद इलाके के एक गांव की प्रेमिका ने प्रेमी से शादी से इनकार किया तो वह चाकू लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया।

आरोप है कि चाकू लेकर पहुंचे प्रेमी ने प्रेमिका व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। प्रेमी ने यह भी कहा कि अगर उसकी प्रेमिका उससे शादी नहीं करती है तो वह किसी और से शादी नहीं करने देगा। इस मामले में प्रेमिका के पिता ने मिर्जामुराद थाने में मामला दर्ज कराया है।

lover-got-angry-when-the-girlfriend-refused-to-marry-in-varanasi-up

दरअसल, वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक युवक की मुलाकात मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती से कुछ साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि मुलाकात के बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे।

बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और साथ जीने मरने की कसम खाना शुरु कर दिए। उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने की बात की तो प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमिका द्वारा शादी करने से इनकार किए जाने के बाद प्रेमी को गुस्सा आ गया।

फोन पर बातचीत के दौरान प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमी चाकू लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। घर पहुंचकर उसने प्रेमिका और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। प्रेमी की ओर से यह भी कहा गया कि वह प्रेमिका की शादी कहीं और नहीं होने देगा।

धमकी देते हुए उसने कहा कि अगर उसकी प्रेमिका उसकी नहीं हो सकती तो वह किसी और की भी नहीं होने देगा। इसी बीच प्रेमिका के घर व आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दौड़कर आरोपी प्रेमी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान प्रेमी भाग निकला जबकि उसका चाकू वहीं गिर गया।

प्रेमिका के पिता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उसके बाद प्रेमिका के पिता द्वारा थाने पहुंचकर आरोपी प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मिर्जामुराद थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+