Love Affair: एक ही गांव के लड़के-लड़की को हुआ प्यार, खाए कसम और उठा लिए खौफनाक कदम

वाराणसी के एक ही गांव में रहने वाला एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे से प्यार करने लगे। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने दोनों को जमकर फटकार लगाई। जिससे नाराज होकर दोनों ने साथ मरने के लिए सिंदूर पी लिया।

love affair loving couple same village of varanasi took a dreadful step

वाराणसी जिले से Love Affair का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी में एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी युगल ने मंगलवार देर रात में सिंदूर का घोल बनाकर पी लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेमी युगल द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठाने के बाद दोनों परिवारों के लोग काफी चिंतित हैं। वहीं गांव में ही प्रेम करने और फिर प्रेमी- प्रेमिका द्वारा ऐसा कदम उठाने के चलते गांव में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

दरअसल, पूरा मामला वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में रहने वाला 17 वर्षीय एक लड़का और 15 वर्षीय एक लड़की दोनों आपस में प्रेम करते हैं। दोनों एक दूसरे से चोरी छ्‍पिे मुलाकात भी करते थे।

दोनों मंगलवार को भी एक दूसरे से मिलने के लिए पहुंचे थे, इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। उसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को पकड़कर प्रेमी के घरवालों की इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजनों ने उन्‍हें काफी समझाया लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ ही रहने की कसम खाने लगे। काफी समझाने के बाद जब वे नहीं माने तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

उसके बाद दोनों को उनके परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रात में कपसेठी थाने पर दोनों को पुलिसकर्मियों द्वारा काफी समझाया गया। उसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

रात में घर आने के बाद दोनों को परिजनों की फटकार काफी नागवार गुजरी और दोनों ने सिंदूर का घोल बनाया और पी लिया। उसके बाद देर रात दोनों की हालत खराब होने लगी। जानकारी होने पर परिजन उन्‍हें अस्‍पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि दोनों का उपचार जिले के अलग-अलग अस्‍पतालों में चल रहा है और अभी भी उनकी हालत में बहुत सुधार नहीं हुआ है जिसके चलते दोनों परिवारों के लोग काफी दुखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+