Love Affair : आधी रात को चढ़ा 'आशिकी का नशा' तो पहुंच गया प्रेमिका के घर, परिजनों ने पकड़ा और पीट दिया
वाराणसी में love affair से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, एक गांव में मध्यरात्रि में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई हो गई उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाराणसी में love affair से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मध्यरात्रि में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के चलते प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सूचना मिलने के बाद रात में ही प्रेमी के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों के परिजनों के बीच में लाठी डंडे चलने लगे। बाद में मामला शांत हुआ तो प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

दोनों तरफ से पांच लोग हुए हैं घायल
अस्पताल में भर्ती प्रेमी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने ही रात में उसे अपने घर फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकात के दौरान प्रेमिका के परिजन वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे। सूचना मिलने के बाद प्रेमी के परिजन भी लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने पर ले आई। घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्रेमिका को रात में ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
दोनों पक्षों से दर्ज कराया गया मुकदमा
इस मामले में बालिका की परिजनों द्वारा आरोपी युवक आशीष राजभर समेत 6 लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं प्रेमी के परिजनों द्वारा चोलापुर थाने में प्रेमिका के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चोलापुर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है, जांच पड़ताल पूरी करने के बाद दोनों पक्ष के आरोपी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications