Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर केस, महिला को धोखे से बनाया था प्रस्तावक
Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं एक प्रत्याशी के ऊपर महिला द्वारा धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। आप है कि प्रत्याशी द्वारा महिला को बिना बताए प्रस्तावक बनाया गया। महिला जो उससे पूछताछ की तो उसे धमकी दी गई।
इस मामले में महिला के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला का कहना है की वह उस शख्स को नहीं जानती है और ना ही उसकी प्रस्तावक है तथा इसका प्रस्तावक बनने के लिए महिला कचहरी भी नहीं गई थी।

युग तुलसी पार्टी के हैं प्रत्याशी: दरअसल युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ सोनारपुर की रहने वाली मंजू देवी उर्फ संजू पत्नी रमेश कुमार द्वारा भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंजू देवी का आरोप है कि उनका देवर महेश साहनी नाव चलाता है। नाव चलाने के दौरान ही वाराणसी के मुमुक्षु भवन पर उनके देवर की मुलाकात एक आदमी से हुई। उस शख्स ने खुद को गोरक्षा समिति का मालिक बताया।
उसके बाद मंजू देवी के देवर को उसने कहा कि यदि वह गौ रक्षा करना चाहता है तो वह उसे अपने समिति में जोड़ लेगा। उसके बाद उसने आधार कार्ड लिया और सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया। महिला ने बताया कि उसे गोरक्षा समिति का सदस्य बनाने का झांसा दिया गया।
महिला का कहना है कि उसके बाद उन्हें पता चला कि वह शख्स अपने लोकसभा चुनाव नामांकन के लिए उनका नाम प्रस्तावक के रूप में लिखा है। महिला ने कहा कि वह पुस्तक को ना तो जानती हैं और ना ही पहचानती हैं।
मंजू देवी ने कहा कि उनको धोखे में रखकर उनके आधार कार्ड का गलत प्रयोग किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपना आधार कार्ड मांगने गई तो वह व्यक्ति उन्हें जान मार के धमकी देते हुए भगा दिया। मामले में महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications