UP: प्रेमी के लिए पति को छोड़ गई पत्नी, अब कोई नहीं दे रहा साथ, सड़क पर काट रही रात
UP News Hindi: वाराणसी में एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। रिश्ते में खटास आई तो प्रेमी ने भी छोड़ दिया। अब पति भी साथ रखने को तैयार नहीं है, ऐसे में न्याय पाने के लिए वह दर-दर भटक रही है।

UP Varanasi News: वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता अपने पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। प्रेमी के साथ कुछ समय गुजारने के बाद जब रिश्ते में खटास आई तो प्रेमी ने भी उसका साथ छोड़ दिया।
प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने के बाद वह अपने मायके आ गई, जहां माता-पिता ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया, वहीं उसका पति भी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। ऐसे में विवाहिता सड़क पर रहने को विवश है।
विवाहिता का कहना है कि इस मामले में उसे अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन अधिकारियों द्वारा भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि विवाहिता की तहरीर पर प्रेमी और परिजनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी रामनगर इलाके के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता के मायके का रहने वाला एक युवक उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
विवाहिता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ शादी करने और साथ रखने का वादा किया था। ऐसे में उसकी बात मान कर वह अपने प्रेमी को छोड़कर उसके साथ भाग निकली। उसका प्रेमी एमआर का काम करता था और दोनों कई साल तक एक साथ रहे।
बाद में धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ते में दरार आने लगी फिर विवाहिता और उसके प्रेमी के बीच कहासुनी होने लगी। विवाहिता का आरोप है कि एक दिन उसके प्रेमी ने उसे बुरी तरह मारपीट कर अपने घर से बाहर निकाल दिया।
प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने के बाद विवाहिता अपने मायके पहुंची जहां मायके वालों ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। मायके वालों के इनकार के बाद विवाहिता अपने पति के पास पहुंची तो पति ने भी उसे साथ रखने से मना कर दिया।
विवाहिता का कहना है कि अब उसका प्रेमी भी उसका साथ छोड़ चुका है और उसका पति भी उसे अपनाने को तैयार नहीं है। मायके पक्ष के लोग भी उसका साथ नहीं दे रहे हैं जिसके चलते वह भूखे पेट सड़क पर अपना जीवन गुजारने को मजबूर है।
वहीं इस बारे में जंसा थाने की पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर प्रेमी तथा उसके परिवार जनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications