Varanasi News: प्रेमिका को छोड़ उसके भाई संग फरार हो गया प्रेमी, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
वाराणसी जिले के एक युवक की सोशल मीडिया के जरिए जौनपुर की एक युवती से दोस्ती हो गई। उसने धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और मिलने के लिए बुलाया। फिर प्रेमिका के भाई के साथ फरार हो गया।

Varanasi जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी जिले का एक युवक सोशल मीडिया के माध्यम से जौनपुर की एक युवती से मित्रता किया। मित्रता के बाद दोनों में प्रेम बढ़ा तो युवक उसे मिलने के लिए बुला लिया।
युवती अपने भाई के साथ उससे मिलने के लिए पहुंची तो वह युवती को अपने घर पर छोड़कर युवती के भाई को लेकर फरार हो गया। जौनपुर जिले के सुरेरी थाने की पुलिस वाराणसी में युवक के घर छापेमारी कर युवती को बरामद की तो इस मामले का खुलासा हुआ।
दरअसल, वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां जौनपुर जनपद के सुरेरी थाने की पुलिस गुरुवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उस व्यक्ति के घर से एक युवती को बरामद किया।
युवती को बरामद करने के बाद उसके भाई के बारे में जब पुलिस ने पूछताछ किया तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में युवती ने बताया कि उसका प्रेमी ही उसके भाई को लेकर फरार हो गया है। ऐसे में प्रेमी के पिता और युवती को लेकर पुलिस जौनपुर लौट गई।
रिपोर्ट की माने तो भगवतीपुर के रहने वाले एक युवक की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना अंतर्गत एक गांव की युवती से हुई थी। दोनों में चैटिंग होने लगी और धीरे-धीरे प्रेम प्रगाढ़ होता चला गया।
बताया जा रहा है कि युवक और युवती की मिलने की इच्छा हुई तो युवती बीते 6 मई को अपने भाई के साथ उससे मिलने के लिए बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी में आई। युवक भी अपने दो दोस्तों के साथ बसनी बाजार में एक रेस्टोरेंट में पहुंचा।
रेस्टोरेंट में उन लोगों ने काफी देर तक बातचीत किया। बताया जा रहा है कि बातचीत करने के बाद युवती के भाई को लेकर उसका प्रेमी वहां से कहीं चला गया, जबकि युवती काफी देर तक वहां रुकी रही। उसके बाद पुनः प्रेमी लौटकर आया और प्रेमिका को अपने घर पहुंचा कर फरार हो गया।
वहीं युवती जब अपने घर वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने सुरेरी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद ली तो युवती की लोकेशन कपसेठी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में मिली।
ऐसे में गुरुवार को सायं काल सुरेरी थाने की पुलिस भगवतीपुर गांव में पहुंची और वहां से युवती को बरामद कर ली। युवती को बरामद करने के बाद पुलिस ने जब उससे उसके भाई के बारे में पूछताछ की तो युवती ने बताया कि उक्त युवक ही उसके भाई को लेकर फरार हो है।
फिलहाल, कपसेठी थाने की पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि गुरुवार को जौनपुर पुलिस की छापेमारी के बाद गांव में तरह-तरह की चल रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो युवती के भाई और आरोपी युवक की खोजबीन में सुरेरी थाने की पुलिस जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications