UP News: वाराणसी में नवरात्रि में मां दुर्गा मंदिर से लाखों की चोरी, CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात

Theft in Varanasi Durga Temple: वाराणसी जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैठौली गांव में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में बीती रात्रि में चोरों ने लाखों की चोरी की।

सुबह इस मामले की जानकारी होने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड भी मंदिर में पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी घटना कैद है।

stolen from Maa Durga temple during Navratri in Varanasi

इस घटना की जानकारी होने के बाद नाराज ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करने का प्रयास किया गया। हालांकि इस दौरान चोलापुर थाने की पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझा कर उन्हें शांत कराया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Recommended Video

      वाराणसी में नवरात्रि में मां दुर्गा मंदिर से लाखों की चोरी,CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात

      दरअसल, वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैठौली गांव में एक अति प्राचीन दुर्गा मंदिर है। मंदिर को वाराणसी जनपद में भैठौली मां दुर्गा मंदिर नाम से जाना जाता है। शनिवार की रात में काफी देर तक श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहा।

      उसके बाद सुबह पता चला कि मंदिर से करीब 25 लाख रुपए की चोरी हुई है। बताया गया की मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति के लिए रखा गया मुकुट, माता रानी के जेवर, श्रृंगार की अन्य सामग्री के साथ ही मंदिर के बाहर लगे दान पत्र को चोर लेकर चले गए।

      सुबह उठने के बाद पूरे मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच मंदिर में नवरात्रि के समय चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थान लोग भी वहां पहुंच गए।

      उसके बाद लोग वाराणसी सिंधोरा सड़क को जाम करने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस द्वारा उन्हें समझाया गया। काफी देर तक समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इधर मंदिर में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद अजगर से भाजपा विधायक त्रिभुवन राम भी वहां पहुंचे।

      विधायक त्रिभुवन राम द्वारा जिले के अधिकारियों से बात की गई। बात करने के बाद विधायक द्वारा स्थानीय लोगों को समझाया गया साथ ही चोलापुर पुलिस को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

      फिलहाल चोलापुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकतें कैद हुई हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना कारित करने वाले चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+