Varanasi में लावारिस कार से बरामद हुए लाखों रुपए, देख हैरान रह गए लोग, सामने आई चौकाने वाली बात
Varanasi जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां स्थित शंकुलधारा पोखरा के पास पुलिस ने बुधवार की रात लावारिस कार में रखे 92 लाख रुपये से अधिक बरामद की। रुपये बरामद करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Varanasi जिले के भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवां में स्थित शंकुलधारा पोखरे के पास से एक लावारिस कार से पुलिस ने बुधवार की रात्रि में 92 लाख से अधिक रुपए बरामद किए। बरामद रुपए को लेकर आयकर विभाग और पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि बुधवार की रात्रि में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के लिए निकली थी। टीम जब शंकुलधारा पोखरे के पास पहुंची तो वहां पर एक लावारिस कार दिखाई दी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से कार के बारे में पूछताछ की गई।
स्थानीय लोगों द्वारा कार व कार मालिक को लेकर अनभिज्ञता जाहिर जाहिर किए जाने के बाद पुलिस काफी देर तक वहां इंतजार की और जब कोई नहीं आया तो पुलिस डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले से संपर्क करके कार का गेट और डिक्की खुलवाई।
डिक्की खुलवाने के बाद उसमें बारे में रखे हुए किसी सामान की जानकारी हुई। पुलिस टीम जब बोरे को खोली तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बोरा नोटों से भरा हुआ था। उसके बाद भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दिया गया।
इस बारे में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम द्वारा मीडिया को बताया गया कि कार से बरामद हुई नगदी के बारे में आयकर विभाग की टीम को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई।
बरामद किए गए रुपए की गिनती की गई तो 92 लाख 94 हजार 600 रुपए पाए गए। हालांकि पुलिस द्वारा मीडिया को यह नहीं बताया गया कि बरामद रुपए में कितने-कितने रुपए के नोट थे। वहीं पकड़ी गई कार के नंबर आदि के बारे में मीडिया कर्मियों ने पूछा तो पुलिस द्वारा कार का नंबर भी नहीं बताया गया। हालांकि यह कहा गया कि परिवहन विभाग से संपर्क कर गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल इतने अधिक रुपए बरामद होने की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो वे लोग भी हैरान रह गए। कुछ लोगों द्वारा संभावना जताई गई कि बरामद किए गए रुपए हवाला कारोबारियों का है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रहा है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications