वाराणसी में जयाप्रदा बोलीं- आजम खान ने जो बोया वही काट रहे हैं
वाराणसी में पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा कि आजम खान ने जो बोया था उसे ही वह काट रहे हैं, सभी लोगों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और किसी के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
हेट स्पीच के चलते समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता हाल ही में रद्द कर दी गई। आजम खान को सजा सुनाए जाने और उनकी विधानसभा रद्द किए जाने के बाद आजम के विरोधियों द्वारा लगातार बयान दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वाराणसी पहुंची फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने आजम खान के बारे में कहा कि आजम खान ने जो बोया है उसे ही वह काट रहे हैं।

महिलाओं का सबको सम्मान करना चाहिए
बता दें कि शनिवार को फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा वाराणसी के महमूरगंज में एक एनजीओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि क्या एक महिला के बद्दुआ के कारण आजम खान के साथ ऐसा हो रहा है। मीडिया कर्मियों द्वारा यह प्रश्न पूछे जाने के बाद वहां पर मौजूद एनजीओ के लोगों द्वारा ऐसे प्रश्न पूछने पर एतराज किया गया। हालांकि इस प्रश्न के जवाब में जयाप्रदा ने खुद उत्तर देते हुए कहा कि आजम खान ने जो बोला है, वही वो काट रहे हैं। जयाप्रदा ने यह भी कहा कि आजम खान के साथ जो हो रहा है वह एक मिसाल है। राजनीति हो या फिर कोई भी जहां भी जो व्यक्ति जुड़ा हो वहां इंसान को इंसान का सम्मान करना चाहिए, महिलाओं को तो हर हाल में सम्मान मिलना चाहिए और हर आदमी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। कभी भी किसी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी के जीतने का दावा
आजम खान की विधानसभा की सदस्यता रद्द हो जाने के बाद रामपुर विधानसभा खाली हो गई है और वहां पर फिर से चुनाव होने जा रहा है। इस बारे में मीडिया कर्मियों द्वारा जयाप्रदा से सवाल पूछा गया कि रामपुर उपचुनाव में किसकी जीत होगी। सवाल का जवाब देते हुए ज्यादा ने कहा कि हम तो हमेशा ही रामपुर से चुनाव जीत रहे हैं, उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी रामपुर से चुनाव जीतेगा।

काशी-तमिल संगमम से कम होंगी दूरियां
यह भी बता दे कि वाराणसी में 17 नवंबर से 18 दिसंबर तक काशी-तमिल संगमम आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर जयाप्रदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास उत्तर और दक्षिण के लोग एक दूसरे के करीब आएंगे। काशी-तमिल संगमम के चलते जहां उत्तर और दक्षिण के लोगों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा वहीं उत्तर और दक्षिण के लोगों के बीच की दूरियां कम होंगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications