वाराणसी: जल शक्ति मंत्री पुलिस कर्मियों संग किए भोजन, बसों को दिखाए हरी झंडी
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी दौरे पर हैं और बुधवार को वे वाराणसी के पुलिस लाइन में स्थित मेस में पुलिस कर्मियों भोजन किये
वाराणसी, 25 अगस्त: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी दौरे पर हैं। बुधवार को वे वाराणसी के पुलिस लाइन में स्थित मेस में पुलिस कर्मियों भोजन किये। मेस में पुलिसकर्मियों संग भोजन करने के साथ ही उन्होंने वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में दी जानकारी लिए। इस दौरान कई पुलिसकर्मी जल शक्ति मंत्री के साथ फोटो और सेल्फी भी बनाए। उसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में स्थित बैरक और बार्बर शॉप का भी जायजा लिया।

25 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाए हरी झंडी
पुलिस लाइन में भोजन और निरीक्षण करने के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नगर विकास विभाग के सौजन्य से प्राप्त 25 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सर्किट हाउस से रवाना किया। इस दौरान मेयर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकण्ठ तिवारी, मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल तथा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

कम्पोजिट विद्यालय और सिगरा स्टेडियम का किए निरीक्षण
बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद वे सिगरा स्टेडियम पहुंचे। सिगरा स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की जानकारी ली और कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात कम्पोज़िट विद्यालय महमूरगंज भेलूपुर ज़ोन नगर क्षेत्र पहुंचे। भ्रमण के दौरान भवन पर पानी लीकेज देख कर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। मौके पर स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक वासुदेवन द्वारा प्रोजेक्ट के बारे में जल शक्ति मंत्री को विस्तार से जानकारी दी गयी।

बुधवार को चिरईगांव में लगाए थे चौपाल
यह भी बता दें कि वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को चिरईगांव विकास खंड अमौली गांव में प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से सरकरी योजनाओं के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने गंगा किनारे के गांवों में आर्गेनिक खेती करने के बारे में भी किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, सब्सिडाइज्ड बीज व खाद, राशन वितरण सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लिया।

पांच बात का पालन करके रहें खुश
अमौली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों की खशहाली के लिए टिप्स भी दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और देखभाल, बच्चों को शिक्षित बनाने, नशा से दूरी बनाने, सरकारी संपत्तियो का नुकसान न पहुंचाने, जल संचय अिदि करके लोग खुशहाल रह सकते हैं। अमौली में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे छोटी मलदहिया मलिन बस्ती में पहुंचे और वहां पर महिलाओं और बच्चों से जानकारी लिए। इसके अलावा मलदहिया चौराहे पर लगे लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण भी किया।












Click it and Unblock the Notifications