Varanasi News: 14 दिसंबर को लगेगा अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला, विदेशों में मिलेगी नौकरियां
वाराणसी के करौंदी आईटीआई में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। जो भी लोग खाड़ी देशों में नौकरी करने के इच्छुक हैं वे इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी सूचना है। Varanasi के करौंदी आईटीआई में 14 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला का शुभारंभ किया जाना है। इस रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विदेश में नौकरी करने का मौका मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला लगाने को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिनके पास 3 से 4 साल का अनुभव है, रोजगार मेले में उनको वरीयता दी जाएगी और कंपनी की तरफ से कर्मचारियों की मांग होने पर उन्हें खाड़ी देशों में काम करने के लिए भेजा जाएगा।

हर माह लगेगा अंतर्राष्ट्रीय रोजगार मेला
वाराणसी के करौंदी आईटीआई में लगने वाले इस अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले के बारे में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अब हर महीने अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह भी बताया गया कि स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की ओर से जिलेवार मेला लगाया जाएगा। 14 दिसंबर को वाराणसी में लगने वाले इस मेले में वाराणसी जिले के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। इसके बाद जनवरी माह में लगने वाले मेले में किसी दूसरे जनपद के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि इसी तरह अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला हर महा लगाया जाएगा और अलग-अलग जिले के अभ्यर्थियों को उसमें शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
मेले में शामिल होने के लिए होना चाहिए पासपोर्ट
अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि करौंदी आईटीआई में लगने वाले इस अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले में लोगों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस मेले में भाग लेना चाहते हैं उनके पास पासपोर्ट जरूरी रूप से होना चाहिए। पासपोर्ट ना होने पर उन्हें मेले में शामिल होने का कोई फायदा नहीं मिल पाएगा। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि जिस आवेदक द्वारा जिस कार्य के लिए आवेदन किया जाएगा उस कार्य में कम से कम 3 से 4 साल का अनुभव भी रहना चाहिए। वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर विदेश से जिस पद के लिए रिक्तियां आएंगी वहां पर तत्काल उस अभ्यर्थी को भेजा जाएगा।
वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों को पसंद है खाड़ी देश
यह भी बता दें कि वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से काफी संख्या में लोग खाड़ी देशों में नौकरी करते हैं। खाड़ी देशों में नौकरी करना पूर्वांचल के लोगों को काफी पसंद है। कई बार खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर आवेदकों से मोटी रकम ले ली जाती है और उन्हें नौकरी भी उपलब्ध नहीं कराई जाती है। अभी पिछले सप्ताह वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत ऐसा ही मामला देखने को मिला था। ऐसे में नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जो भी योग्य अभ्यर्थी विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। इस मेले में शामिल होकर अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications