UP: गंगा का जलस्तर बढ़ने से शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगी नावें, आरती का स्थान बदला, घाटों का संपर्क टूटा

UP Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों का संपर्क एक दूसरे से टूट गया है तथा शाम 5 बजे के बाद नौका संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।

UP Varanasi News कानपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते वाराणसी में भी गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी जलस्तर तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दिया। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे 64.40 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया।

गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते गंगा तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन आने वाली बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए तैयारियों में जुटा हुआ है।

increase-in-ganga-water-level-in-varanasi-up-flood-update

शुक्रवार को सुबह में जारी आंकड़े के अनुसार गंगा का जलस्तर 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी जलस्तर बढ़ने की रफ्तार और अधिक हो सकती है। कानपुर बैराज से छोड़ा गया पानी 24 जुलाई तक वाराणसी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए नौका संचालन को भी रोक दिया गया है। गुरुवार को सायं काल अधिकारियों द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि सायं 5 बजे से वाराणसी में गंगा नदी में नाव का संचालन नहीं किया जाएगा।

नाव का संचालन रोके जाने से अब नाव में बैठकर रात्रि में गंगा आरती देखने वाले लोग इसका लुफ्त नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा गंगा आरती के स्थान को भी गुरुवार को दोबारा बदलना पड़ा। इसी तरह से यदि जल में बढ़ाव होता रहा तो गंगा आरती का स्थान जल्द ही बदलना पड़ेगा।

गंगा के बढ़े हुए जलस्तर को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी के किनारे एनडीआरएफ और जल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। टीम लगातार गंगा नदी में पेट्रोलिंग कर रही है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले में कुल 37 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+