Income tax Raid: वाराणसी में सर्राफा कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, शोरूम और घर के बाहर पुलिस तैनात
Income tax Raid: वाराणसी के जाने माने सर्राफा कारोबारी नारायण दास सर्राफ ज्वेलर्स के घर और उनके शोरूम पर आयकर विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को छापेमारी की जा रही है। आयकर विभाग की टीम पुलिस बल के साथ सुबह में सर्राफ कारोबारी के घर और शोरूम में पहुंची।
इस दौरान आयकर विभाग की टीम द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेज खनघरे जा रहे हैं। छापेमारी करने वाली टीम में लखनऊ के साथ ही वाराणसी के अधिकारी भी शामिल हैं। कारोबारी नारायण दास द्वारा करोड़ों का टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।

छापेमारी की सूचना मिलने के बाद नारायण दास के करीबियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम द्वारा परिवार के सभी सदस्यों को हाल में एकजुट करने के साथ ही लैपटॉप और मोबाइल जमा कराए गए हैं।
इसके अलावा शोरूम में पहुंची टीम द्वारा लैपटॉप को अपने कब्जे में लिया गया है तथा दस्तावेज खंगालने के साथ ही बिक्री और खरीद का ब्यौरा भी देखा जा रहा है। शोरूम के अंदर आयकर विभाग की टीम छानबीन कर रही है जबकि बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं।
यह भी बता दें की सुबह में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम वाराणसी के दुर्गाकुंड में स्थित नारायण दास सर्राफ के शोरूम में पहुंची। इस दौरान वहां पर शटर बंद था, आयकर विभाग की टीम द्वारा शूटर खुलवाया गया तथा मैनेजर के साथ शोरूम में जांच पड़ताल शुरू की गई।
ज्वेलर्स की खरीद बिक्री को लेकर दर्ज किए गए डिटेल के अलावा कई कच्चे बिल मिलने की भी जानकारी मिल रही है। यह भी बात सामने आ रही है कि कच्चे बिल का डिटेल रजिस्टर में भी नहीं मिल पाया है। फिलहाल अभी आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications