तकनीकी छात्रों की प्रतिभा को एक मंच पर लायेगा टेकनेक्स

टेकनेक्स मॉडर्न लाइफस्टाइल को तैयार करने के लिये जरूरी तकनीक और प्रबंधन पर फोकस करने के लिये कार्यक्रम है, जिसमें देश के अलग-अलग भागों से छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे। टेकनेक्स 7 मार्च से आईटी-बीएचयू कैम्पस में आयोजित होगा और 9 मार्च तक चलेगा। इसमें 25 टेक्निकल ईवेंट, 6 मैनेजमेंट, 4, क्रिएटिव, 5 सोशल, 3 प्रोनाइट्स और 6 गेस्ट लेक्चर होंगे।
टेक्निकल ईवमेंट में कुछ समस्याओं को रखा जायेगा, जिसका हल तकनीकी छात्रों को करना होगा। इसके अंतर्गत रोबोनेक्स में छात्र विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार करेंगे, जो इंसान का काम आसान बनाने वाली मशीनों से युक्त होंगे।
कार्यक्रम पहल के अंतर्गत छात्र समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इसमें छात्रों सामाजिक क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ्य एवं सुंदर बनाने के लिये अपने आईडिया देंगे। क्रिएट्रिक्स के अंतर्गत छात्रों को अपनी रचनात्मक सोच को सामने रखना होगा। इसके अलावा कई अन्य रंगारंग कार्यक्रम टेकनेक्स के अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications