IIT BHU के छात्र ने की आत्महत्या, दरवाजा खोलते ही घबरा गया रूममेट, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
IIT-BHU के एक छात्र ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम को उसका शव लिंबडी हॉस्टल के एक कमरे में मिला। घटना का पता तब चला जब उसके साथ कमरे में रह रहे छात्र ने दरवाजा खोला।
दरवाजा खोलने पर रूममेट फंदे से लटकता शव देखकर घबरा गया। वह आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों के पास पहुंचा और जानकारी दी। इसके बाद छात्र उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत छात्र उत्कर्ष वाराणसी के सुस्वाही का रहने वाला था। जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका बेटा काफी अच्छा था लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
बताया जा रहा है कि उत्कर्ष आर्किटेक्चर प्लैनिंग टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट का छात्र था। वहीं छात्र द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद उसके साथ पढ़ने वाले काफी संख्या में छात्र बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने लगे।
सूचना मिलने के बाद लंका थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मृतक छात्र की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दी। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि आईआईटी बीएचयू के छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकते हुए पाए जाने की जानकारी मिली थी।
उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल छात्र ने आत्महत्या क्यों किया इस बारे में भी जानकारी जुटा जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications