IIT BHU News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की पहचान करने का दावा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

IIT BHU: बीते एक नवंबर की रात में आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की पहचान का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि मामले में अभी पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी बात सामने आई है कि जिस छात्रा के साथ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ किया गया था, उस छात्रा को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रा ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान किए जाने के बाद अब पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

iit-bhu-accused-of-molesting-student-will-be-caught-soon

वहीं अब एक दूसरी बात भी सामने आ रही है कि जिस स्थान पर बीते एक नवंबर की रात में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी, उस स्थान पर पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। कहा जा रहा है कि 30 अक्टूबर को भी उसी स्‍थान पर मनचलों ने एक अन्य छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।

उस दौरान छात्रा भी अपने क्लासमेट के साथ जा रही थी। इसी दौरान वहां मनचले पहुंचे और छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती किए थे। हालांकि प्राइवेसी के चलते छात्रा चुप रही और इसकी लिखित शिकायत नहीं की गई थी। दोबारा उसी स्थान पर घटना होने के बाद छात्र आक्रोशित हुए और शिकायत भी की गई।

एक नवंबर को हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद अब दूसरी घटना प्रकाश में आने के बाद इस मामले में भी पुलिस से शिकायत की गई है। स्टूडेंट पार्लियामेंट के सदस्य प्रणव द्वारा बताया गया कि पहली घटना के दो दिन बाद दूसरी घटना हुई थी। लगातार दूसरी घटना होने के बाद हम लोगों ने प्रोटेस्ट करने का फैसला किया।

वहीं आईआईटी बीएचयू में छेड़छाड़ की घटना से नाराज छात्र हाथ में पोस्टर लेकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। शनिवार को भी विश्वविद्यालय परिसर तथा आईआईटी बीएचयू परिसर में भी छात्रों का गुस्सा साफ तौर पर देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+