Varanasi News: तीन मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, अधिकारियों के समझाने पर शांत हुए ग्रामीण

वाराणसी के चौबेपुर इलाके में रविवार की रात में असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया। सोमवार सुबह में गांव के लोग जब वहां पूजा करने पहुंचे तो उनको इसकी जानकारी हुई, उसके बाद लोग हंगामा करने लगे।

Chaubepur

Varanasi जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां, नरपतपुर गांव में रविवार की रात में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दी गई। इस मामले की जानकारी सोमवार की सुबह ग्रामीणों को उस समय हुई जब गांव का रहने वाला व्यक्ति मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचा। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। फिलहाल घटनास्थल पर चौबेपुर और आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस और एसीपी भी पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य है, नई मूर्तियां स्थापित कराई जाएंगी और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

Dubkiya Chaubepur Varanasi

त्रिशूल, मूर्ति, शिवलिंग सब कुछ खंडित कर दिया
जानकारी अनुसार नरपतपुर गांव के ग्रामीण सोमवार को सुबह में गांव में स्थित खपड़िया बाबा आश्रम में स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति और त्रिशूल तथा शिवलिंग आदि को असामाजिक तत्वों ने रात में तोड़ दिया था। असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्तियों को टुकड़े टुकड़े में विभाजित कर दिया गया था। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने के बाद चौबेपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने उसके बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चोलापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा एसीपी अमित श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात कही गई उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

narpatpur Varanasi

सीसीटीवी फुटेज से कराई जाएगी पहचान
एसीपी द्वारा यह भी बताया गया कि मूर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि खंडित की गई मूर्तियों का स्थान पर नई मूर्तियों को स्थापित कराया जाएगा। घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है, हालांकि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

Recommended Video

    वाराणसी में भीषण हादसा, लोगो ने कुदकर बचाई जान; हर तरफ मची चीख-पुकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+