पत्नी और 3 बच्चों को सनकी पति ने मारी गोली, लोगों को लगा पटाखे फोड़ रहा है परिवार, सुबह मिले 4 शव
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में सोमवार की देर रात एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। रात में गोली की आवाज सुनकर किराएदारों को लगा कि परिवार के लोग पटाखा फोड़ रहे हैं। सुबह उठने के बाद परिवार का कोई सदस्य दिखाई नहीं दिया तो शक हुआ।
उसके बाद किराएदार वहां पहुंचे और दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। उसके बाद अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पूरे परिवार को खत्म करने के बाद पति फरार हो गया है। सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम पति की तलाश में जुटी है। वहीं घटनास्थल पर फाेरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच करने के साथ ही साक्ष्य संकलित की। बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब का ठेका चलाता है।
घर में रहते हैं करीब 20 किराएदार
जानकारी अनुसार भदैनी में 45 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता का मकान है। मकान में उसकी पत्नी 45 वर्षीय पत्नी नीतू गुप्ता, 25 वर्षीय बेटा नवेंद्र गुप्ता, 15 वर्षीय बेटा सुवेंद्र गुप्ता और 16 वर्षीय बेटी गौरंगी गुप्ता रहते थे। इसके अलावा मकान में ही करीब 20 किराएदार भी रहते हैं।
किराएदारों ने बताया कि सोमवार देर रात राजेंद्र के कमरे से फायरिंग की आवाज सुनाई दी। पहले तो लोगों को लगा कि गोली चल रही है, लेकिन तीन चार बार आवाज सुनाई देने के बाद लोगों को लगा कि राजेंद्र का परिवार पटाखा फोड़ रहा है। इसके बाद किराएदार सो गए।
सुबह में उठने के बाद काफी देर तक राजेंद्र के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और राजेंद्र की पत्नी और बच्चे भी कहीं दिखाई नहीं दिए। इसके बाद किराएदार उसके कमरे के बाद पहुंचे और दरवाजे को धक्का दिए तो दरवाजा खुल गया। अंदर कमरे में राजेंद्र की पत्नी और उसके दो बेटों व बेटी की लाश पड़ी हुई थी।
तांत्रिक के कहने पर खत्म कर दिया परिवार
बताया जा रहा है कि राजेंद्र और उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। लोगों में यह भी चर्चा है कि राजेंद्र ने किसी तांत्रिक से बात किया था। तांत्रिक द्वारा बताया गया था कि उसकी पत्नी उसके व्यापार में बाधक बन रही है। ऐसे में राजेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर अक्सर उसका उसकी पत्नी से विवाद होता था।












Click it and Unblock the Notifications