वाराणसी: शौहर ने सरेराह दिया 3 तलाक, बीवी बोली- दूसरी औरत रखकर मुझसे मांग रहा 10 लाख

वाराणसी. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि, शौहर ने अपने पास दूसरी औरत रखी हुई है और मुझसे 10 लाख रुपए की मांग की। बाद में मुझे प्रताड़ित किया। महिला के मुताबिक, यौन उत्पीड़न के बाद शौहर ने सरेराह तीन तलाक दे दिया और दूसरी महिला से निकाह कर लिया।

husband gives triple talaq to wife in varanasi

Recommended Video

    वाराणसी: शौहर ने सरेराह दिया 3 तलाक, बीवी बोली- दूसरी औरत रखकर मुझसे मांग रहा 10 लाख

    संवाददाता के अनुसार, पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय की मांग की है। पीड़िता ने बताया है कि 2015 में उसकी शादी हुई थी। जहां ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि, पति उससे 10,00,000 रुपए की डिमांड कर रहा था। जबकि, पीहर पक्ष बेहद गरीब होने की वजह से पैसा देने में सक्षम नहीं था। जिसकी वजह से आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिसकी सूचना उसने स्थानीय थाने में दे रखी थी।

    husband gives triple talaq to wife in varanasi

    कुछ दिन बाद पीड़िता को यह पता चला कि उसके पति का संबंध किसी और भी महिला के साथ है। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति पर दबाव बनाने की कोशिश की तो पति ने पीड़िता को राह चलते तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। तीन तलाक ​मिलने पर पीड़ित महिला एसएसपी के पास पहुंची। जहां उसने एसएसपी के सामने अपनी आपबीती बयां की। पीड़िता ने कहा, ''मेरे शौहर ने दूसरी महिला को अपने पास रखकर मेरे साथ नाइंसाफी की है। प्रशासन उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+