पत्नी गई मायके तो उसके दुपट्टे से फांसी लगाकर पति ने दे दी जान
ति पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी जब मायके चली गई तो इस बात से गुस्साए पति ने उसके दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द
वाराणसी, 11 अगस्त: पति पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी जब मायके चली गई तो इस बात से गुस्साए पति ने उसके दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वह इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। मृतक फाइनेंस का कार्य करता था।

दोनों ने किया था लव मैरिज
चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले किशन सेठ के दो बेटों में छोटा बेटा रोहित चितईपुर की रहने वाली शालिनी नामक युवती के साथ लव मैरिज किया था। किशन रामनगर क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के समीप स्थित स्वास्तिक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 402 में तीन महीने से किराए पर रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी शालनी और एक बेटी भी रहती थी। रोहित मिर्जापुर स्थित एक निजी कंपनी में फाइनेंस का काम करता था।
खाना बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा
रोहित के आसपास रहने वाले लोगों की माने तो पति पत्नी में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद से दोनों में नाराजगी हो गई और झगड़ा होने के बाद आठ अगस्त को शालिनी चितईपुर स्थित अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके चले जाने के बाद दुखी रोहित ने बुधवार को अपने पत्नी के दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। अपार्टमेंट के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो गार्ड को सूचना दिए गार्ड ने रोहित के परिजनों को फोन कर सूचित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे रामनगर थाना प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications