Mau News: पत्नी की हत्या कर लखनऊ से लाश लाया मऊ, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस
मऊ का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पारिवारिक विवाद में एक पति अपनी पत्नी को मार डाला। उसकी हत्या करने के बाद लाश को लखनऊ से लेकर Mau चला आया। पति और उसके परिवार वाले मृतका का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे उसी समय पुलिस पहुंच गई। मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा जांच पड़ताल किया जा रहा है।
लखनऊ में रहकर टाइल्स लगाने का करता था काम
जानकारी अनुसार मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भटौली वैश्य इलाके में रहने वाला पवन चौहान अपनी पत्नी सोनी चौहान और बच्चों के साथ लखनऊ में रहकर घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। बीते मंगलवार की सायं काल किसी बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद पवन चौहान अपनी पत्नी सोनी चौहान को पीट पीट कर मार डाला। पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसकी लाश को लेकर पवन बुधवार को मऊ पहुंचा। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद पवन और उसके परिवार के लोग सोनी का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच किसी तरह मृतका के मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई।
मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों द्वारा 112 नंबर डालकर पुलिस को सूचित किया गया। मायके पक्ष के लोगों द्वारा आशंका जताई गई थी सोनी की हत्या करने के बाद पर उसका अंतिम संस्कार कर रहा है। मायके पक्ष की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की लाश कब्जे में ले ली। उसके बाद मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे मायके पक्ष के लोगों द्वारा पवन के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मासूम बेटी ने कहा, पिता ने बेलन से की थी पिटाई
इस बारे में पुलिस द्वारा मृतका की 6 साल की बेटी से पूछताछ किया गया तो उसने कहा कि मम्मी पापा में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पापा ने मम्मी को बेलन से पीटा था। मासूम बेटी द्वारा जब यह बयान दिया गया तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस मामले में क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम द्वारा बताया गया कि मायके पक्ष के लोगों द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications