UP News: सर्व सेवा संघ भवन को बचाने के लिए सैकड़ों गांधीवादी पहुंचे काशी, रेलवे को चुनौती दी

UP News: शुक्रवार को सैकड़ों गांधीवादी नेता वाराणसी के राजघाट पहुंचे। नेताओं ने सर्व सेवा संघ भवन को बचाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया और नारे लगाये।

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन को बचाने के लिए शुक्रवार को सैकड़ों गांधीवादियों ने राजघाट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा सरकार विरोधी नारे भी लगाये गए। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस धरोहर को बचाने के लिए वे अपनी जान देने को तैयार हैं। अगर बुलडोजर चलाया जाएगा तो वे बुलडोजर के सामने लेट जाएंगे लेकिन इस विरासत को नष्ट नहीं होने देंगे।

hundreds-of-gandhians-reached-kashi-to-save-the-sarva-seva-sangh-building-in-varanasi-up

हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे गांधीवादियों व विभिन्न दलों के नेताओं ने रेलवे व जिला प्रशासन के अलावा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। सर्व सेवा संघ के प्रवेश द्वार पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी बता दें कि 30 जून को रेलवे प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करते हुए सर्व सेवा संघ भवन पर बुलडोजर चलाने की बात कही गई थी। नोटिस जारी होने के बाद ही महात्मा गांधी के पोते राम मोहन गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसे बचाने की अपील की थी।

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने ट्वीट और फेसबुक पर पोस्ट लिखकर विभिन्न दलों के नेताओं से एकजुट होकर इसका विरोध करने की अपील की थी। इसके बाद इमारत को गिराने के फैसले का देश के अलग-अलग राज्यों के गांधीवादी लोगों ने विरोध किया। इसी कड़ी में शुक्रवार को वाराणसी में लोग एकत्र हुए।

सर्व सेवा संघ के गेट पर धरना में शामिल कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर सर्वोदय की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां कोई गलत काम नहीं होता है, यहां गांधीवादी लोग रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार अब इस जमीन को जबरदस्ती हड़पना चाहती है। जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, हम इस धरोहर को बचाने के लिए इसी तरह विरोध करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस धरोहर को ध्वस्त करना है तो हमारे ऊपर से बुलडोजर चलाना होगा।

इस दौरान पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, प्रोफेसर आनंद कुमार, सर्वोदय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच भी गांधीवादी और विभिन्न दलों के नेता धरना स्थल पर डटे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+