कैबिनेट मंत्री OP Rajbhar की मां की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
OP Rajbhar Mother: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का निधन गुरुवार की रात्रि में केजीएमयू में हो गया। निधन होने के बाद शुक्रवार को उनकी डेड बॉडी वाराणसी स्थित उनके पैतृक आवास लाई गई।
पैतृक आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इसके अलावा अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किए।

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर की मां जितना देवी चेस्ट सिकुडन और इन्फेक्शन के चलते बीमार थीं और उन्हें लखनऊ में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान ही गुरुवार रात में उनकी मौत हो गई।
उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार ओमप्रकाश राजभर को फोन करके शोक संवेदना व्यक्त की।
शुक्रवार सुबह 8 बजे से उनकी मां का पार्थिव शरीर वाराणसी के सिंधोरा के फतेहपुर कटौना स्थित पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वाराणसी के साथ ही गाजीपुर मऊ बलिया जौनपुर सहित अन्य जनपदों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उसके बाद दोपहर 12:15 बजे उनकी शव यात्रा निकाली गई।
शव यात्रा में काफी संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला। उसके बाद शव यात्रा काशी के मणिकर्णिका घाट पर पहुंचा। मणिकर्णिका घाट पर ओमप्रकाश राजभर के पिता शन्नू राजभर ने उनको मुखाग्नि दी। मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications