Varanasi में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बंदी फरार, अस्‍पताल में चल रहा था इलाज

Varanasi के रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आया एक बंदी रविवार को रात में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया

Varanasi के रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आया एक बंदी रविवार को रात में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी निगरानी के लिए लगाए गए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गई। पुलिस कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ चाहिए वाराणसी कमिश्नरेट के रामनगर थाने को भी सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिसकर्मी बंदी की तलाश में जुटे हुए हैं।

Varanasi Sonbhadra police

शुक्रवार को सोनभद्र से आया था वाराणसी
बताया जा रहा है कि सोनभद्र जनपद के चोपन थाना अंतर्गत नवतेलिया गांव का रहने वाला लल्लू केवट अपने पुत्र की हत्या के आरोप में सोनभद्र जेल में बंद था। लल्लू केवट को टीबी की बीमारी थी जिसके चलते शुक्रवार को सोनभद्र जेल से उसे वाराणसी के रामनगर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में टीबी का उपचार करने के लिए लाया गया था। उसका उपचार चल रहा था इसी बीच रविवार की रात 12:30 बजे वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भाग निकला। पुलिस कर्मियों को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए।

पूर्व में भी भागने का किया था प्रयास
बताया जा रहा है कि लल्लू केवट के उपचार के लिए 2 माह पूर्व पुलिस उसे लेकर सोनभद्र जिला अस्पताल में गई थी। सोनभद्र जिला अस्पताल में भी पुलिस को चकमा देकर लल्लू केवल भागने का प्रयास किया था हालांकि पुलिस कर्मियों की सक्रियता के चलते उसे सोनभद्र बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब रविवार को वाराणसी के रामनगर से लल्लू केवट दोबारा फरार हो गया है। सोनभद्र से आई पुलिस के साथ ही वाराणसी कमिश्नरेट के रामनगर थाने की भी पुलिस को उसे खोजने के लिए लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+