Varanasi News: सिंहपुर में रिंग रोड पर बेकाबू कार की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
वाराणसी जिले के रिंग रोड पर रविवार दोपहर एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने से एक महिला व दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Varanasi जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो बच्चों व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया।

वाहन का इंतजार कर रहे थे पति पत्नी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सारनाथ थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव का निवासी विशाल राजभर उर्फ पुल्लू अपनी पत्नी इंद्रावती और दो बच्चों के साथ वाराणसी शहर में जाने के लिए सिंहपुर में रिंग रोड किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच संदहा की तरफ से एक तेज रफ्तार की कार आई और विशाल व उसकी पत्नी और बच्चों को कुंचलते हुए कार आगे बढ़ गई। थोड़ी दूर जाने के बाद का कार रिंग रोड किनारे खाई में चली गई और पलट गई। गंभीर रूप से घायल होने के चलते इंद्रावती और दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल विशाल राजभर को पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

दर्दनाक मंजर देख दहल उठे लोग
मृतक का गांव घटनास्थल से बहुत अधिक दूर नहीं था। ऐसे में घटना की सूचना उसके गांव तथा परिवार के लोगों को मिली। सूचना मिलने के बाद उसके परिवार और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मृत महिला और बच्चों को देखकर परिवार की महिलाएं और पुरुष रोने बिलखने लगे। देखते-देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मरने वालों में एक बच्चा महज तीन माह का है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग दर्दनाक मंजर देख कर दहल उठे।
परिजनों ने रिंग रोड पर लगाया जाम
रिंग रोड पर एक्सीडेंट के बाद काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए सारनाथ थाने की पुलिस द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। ऐसे में घटना और रिंग रोड पर जहां लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ ही घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिवार को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है। सायं काल तक रिंग रोड किनारे काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। शाम तक जानकर है लोगों को समझाने का प्रयास किया जाता रहा।












Click it and Unblock the Notifications