महिला डॉक्टर के ब्यूटिशियन से थे समलैंगिक संबंध, इस वजह से रिश्ते का हुआ दर्दनाक अंत

वाराणसी, 21 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो सहेलियों के समलैंगिक रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया। दरअसल, यहां एक महिला डॉक्टर और ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली महिला के बीच समलैंगिक संबंध थे। सहेली को खुद से दूर होता देख महिला डॉक्टर इस कदर गुस्सा हुई कि उसने ब्यूटी पॉर्लर संचालिका को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला डॉक्टर ने ब्यूटी पॉर्लर संचालिका के पति को फोन कर हत्या की सूचना दी और खुद लाश के पास बैठी रही।

महिला डॉक्टर के ब्यूटी पॉर्लर संचालिका से थे समलैंगिक संबंध

महिला डॉक्टर के ब्यूटी पॉर्लर संचालिका से थे समलैंगिक संबंध

जानकारी के मुताबिक, कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका तक्खू की बावली गांव निवासी संजय वर्मा मिर्जापुर में भूमि परीक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी कंचन वर्मा (30) गांव में दो बच्चों के साथ रहती थी। वह तक्खू की बावली बाजार में ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। कंचन के घर के पास में ही डॉ. राखी वर्मा का घर है। राखी वर्मा अविवाहित है। राखी पूर्व में ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ चुकी है। कंचन और राखी के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी।
घर बुलाकर फावड़े से काटी सहेली की गर्दन

घर बुलाकर फावड़े से काटी सहेली की गर्दन

गुरुवार को राखी ने कंचन को फोन कर अपने घर बुलाया और किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद राखी ने फावड़ा उठा कर कंचन के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद राखी वहीं बैठी रही और कंचन के पति को फोन कर वारदात की जानकारी दी। कंचन के पति की सूचना पर कपसेठी थाने की पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

समलैंगिक संबंधों में आने लगी थी दूरी, इसलिए...

समलैंगिक संबंधों में आने लगी थी दूरी, इसलिए...

सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन ने बताया कि महिला ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से समलैंगिक संबंध थे। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच संबंध में इन दिनों परिजनों के हस्‍तक्षेप से खटास आने लगी थी। इसकी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ और राखी ने आक्रोश में कंचन की हत्‍या कर दी। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-भदोही मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण हत्यारोपी डॉ. राखी वर्मा को अपने हवाले करने की मांग करने लगे। पुलिस के उच्चाधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद जाम खत्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+