Varanasi के रामेश्वर का ऐतिहासिक लोटा भांटा मेला संपन्न, वरुणा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Varanasi में काशी पंचकोशी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव स्थल रामेश्वर में लगने वाला ऐतिहासिक लोटा भंटा का मेला सोमवार को संपन्न हो गया, मेला देखने हेतु वाराणसी समेंत पूर्वाचल के विभिन्न जनपदों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे।
Varanasi में काशी पंचकोशी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव पर स्थित रामेश्वर तीर्थ स्थल पर सुप्रसिद्ध लोटा भंटा का मेला सोमवार को संपन्न हो गया। मेला देखने के लिए वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जनपदों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोमवार अलसुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था और देर रात तक पुलिस की तैनाती मेला स्थल पर देखने को मिली। वरुणा में स्नान करने के बाद लोगों ने तीर्थ स्थल के समीप बाटी चोखा को बनाकर प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण किया।

अलसुबह से ही पहुंचने लगी थी भीड़
रामेश्वर में लगने वाले इस सुप्रसिद्ध मेले में शामिल होने के लिए सोमवार अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। तीर्थ स्थल पर पहुंचने के बाद वरुणा नदी में स्नान करके लोगों ने रामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन किया उसके बाद तीर्थ स्थल के आस-पास के गांव में बाटी चोखा लगाकर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। हजारों श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते रामेश्वर, पांचों शिवाला, रसूलपुर, चक्का सहित आसपास के कई गांव के बगीचों में भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा रामेश्वर तीर्थ स्थल के सभी धर्मशाला मंगलवार की देर रात्रि से ही फुल हो गए थे। मेले में पहुंचने वाले लोगों ने झूले का आनंद लिया वहीं महिलाओं और बच्चियों ने खरीदारी भी की।

सुरक्षा के लिए चार थानों की फोर्स रही तैनात
मेला स्थल पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी जिले के 4 थानों की फोर्स को लगाई गई थी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, चिकित्सा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, राजश्व विभाग और बिजली विभाग की टीम भी मौजूद रही। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण नीरज पांडेय भी मेला स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा अलसुबह से क्षेत्राधिकारी बड़ागांव अजय कुमार श्रीवास्तव, जंसा थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार, बड़ागांव थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी, कपसेठी थाना प्रभारी बैद्यनाथ, राजातालाब थाना प्रभारी मुन्ना राम धुसिया पुलिस बल के साथ रामेश्वर में तैनात रहे और पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। शिव बड़ागांव ने बताया कि इस वर्ष मेला में काफी संख्या में भीड़ आई थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाया गया था और छोटी मोटी घटना होगे साथ मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

पुत्र प्राप्ति की पूरी होती है कामना
ऐसी मान्यता है कि अगहन मास की षष्टि की तिथि पर काशी पंचकोसी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव स्थल रामेश्वर तीर्थ पर स्नान और दर्शन पूजन करने के साथ ही रात्रि प्रवास करने पर मन में पुत्र की कामना रखने वाले दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि मन में संतानोत्पत्ति की कामना लेकर वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जनपदों के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड आदि राज्यों से काफी संख्या में लोग लोटा भंटा मेला देखने के लिए पहुंचते हैं। रामेश्वर तीर्थ स्थल पर पहुंचने के साथ ही लोग वरुणा नदी में स्नान करते हैं और रामेश्वर में स्थित रामेश्वर महादेव शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा रामेश्वर तीर्थ स्थल के समीप के गांव में लोग बाटी चोखा लगाते हैं और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications