Heat Wave: गर्मी से यूपी में कहीं स्कूल बंद, कहीं बदला समय, वाराणसी में गंगा घाट किनारे पसरा सन्नाटा

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए यूपी के कई जनपदों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है तथा गाजीपुर में स्कूलों की 3 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है।

Heat wave affect life in UP

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। यूपी के कई जनपदों में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है तो गाजीपुर में एक 21 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने का आदेश डीएम गाजीपुर द्वारा दिया गया है।

चिलचिलाती धूप के चलते वाराणसी में पर्यटन कारोबार को भी काफी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। वाराणसी में गंगा नदी के किनारे घाटों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

वहीं गंगा नदी में नाव चलाने वाले नाविकों का कहना है कि दोपहर में पर्यटकों का आवागमन न के बराबर है। गंगा घाट किनारे कोरोना काल की तरह हालात देखने को मिल रहा है।

इन जनपदों में बदला स्कूलों का समय: चिलचिलाती धूप को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का समय 7:30 से 12:30 तक कर दिया गया है।

लखनऊ के अलावा रायबरेली में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सूचना जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को 7:30 से 12:30 तक कर दिया गया है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में भी बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। बलिया में भी 1 से 8 तक के स्कूल 7:30 से 12:30 तक ही संचालित किए जाएंगे।

गाजीपुर में स्कूलों को किया गया बंद: तेज धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा स्कूलों की 3 दिनों की छुट्टी कर दी गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गाजीपुर द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि जनपद में 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों को आगामी 21 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

काशी के घाटों दोपहर में पसरा सन्नाटा: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते वाराणसी में गंगा नदी के किनारे भी सन्नाटा पसरा है। गंगा नदी में नाव चलाने वाले राजू ने बताया कि दोपहर में गंगा नदी किनारे पूरी तरह सन्नाटा पसर जा रहा है।

चिलचिलाती धूप के चलते घाट पर लगाए गए पत्थर पूरी तरह से गर्म हो जाते हैं, जिसके कारण घाट किनारे भ्रमण करना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सायं काल 4 से शुरू होता है।

Heat wave से बचने के लिए करें यह उपाय:

  • धूप में जाने से पहले पानी पीने के बाद ही घर से निकलें। जितनी बार हो सके पानी पिएं।
  • यात्रा के दौरान हमेशा अपने साथ पीने का पानी रखें।
  • हल्के रंग के और ढीले ढाले और सूती कपड़े पहनें, जिससे हवा लगती रहे।
  • कभी भी नंगे पांव घर से बाहर न निकलें, जूता या चप्पल जरुर पहनें।
  • पानी वाले मौसमी फल जैसे ककड़ी-खीरा, तरबूज-खरबूजा व अन्‍य फल खाएं।
  • लू से बचने के लिए आम का पन्ना, लस्सी, नींबू-पानी, छाछ आदि का भी सेवन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+