Gyanvapi Update: ASI को कोर्ट से मिला 8 सप्ताह का और वक्त, मियाद पूरी होने पर रोका गया था सर्वे

ज्ञानवापी परिसर में चल रहे एएसआई सर्वे की मियाद बढ़ाने की याचिका पर फैसला आ गया है। वाराणसी जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश ने ASI की याचिका को हरी झंडी दे दी है। यानी अब ASI को 8 सप्ताह का समय सर्वे कर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और मिल गया है।

बता दें कि गुरुवार को एएसआई की 29 सदस्यीय टीम 35वें दिन भी ज्ञानवापी का सर्वे करने पहुंची थी, लेकिन मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें रोक दिया था। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी थी।

Hearing will be held today on petition seeking additional time of 8 weeks for ASI survey in Gyanvapi

दरअसल, एएसआई का कहना था कि जिला जज की अदालत ने सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए 2 सितंबर तक की इजाजत दी थी। लेकिन सर्वे रिपोर्ट नहीं जमा हो पाई थी। इसके लिए ASI ने जिला जज की अदालत से आठ सप्ताह का समय और मांगा था। वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमिटी का कहना था कि जब तक अदालत का स्पष्ट आदेश नहीं आएगा, तब तक सर्वे का काम नहीं होने दिया जाएगा।

उधर, मसाजिद कमेटी के विरोध पर ASI अधिकारियों ने कहा था कि सर्वे की मियाद बढ़ाने के लिए दी गई अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। चूंकि अब कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ASI को 8 हफ्ते का समय और दे दिया है, इसलिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+