Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aditya-L1 की सफल लॉन्चिंग के लिए काशी में हो रहा हवन, की गई विशेष गंगा आरती

चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद अब देश की निगाहें 2 सितंबर को मिशन सूर्य के आदित्य L1 पर टिकी हुई हैं। Aditya L1 के लांचिंग से पहले देश में खुशी का माहौल है और लोग इसकी सफलता के लिए पूजा-पाठ और हवन कर रहे हैं। धार्मिक नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी आदित्य L1 की सफलता के लिए पूजा अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया है।

शनिवार को इसरो द्वारा मिशन सूर्य के आदित्य L1 को लांच किया जाएगा। ऐसे में शुक्रवार की रात्रि में वाराणसी में होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में आदित्य L1 की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा इस मिशन के लिए बाबा विश्वनाथ तथा मां गंगा से आशीष मांगा गया।

havan-being-organized-in-kashi-for-the-successful-launch-of-aditya-l1

इस बारे में गंगा सेवा समिति से जुड़े लोगों द्वारा बताया गया कि चंद्रयान 3 के लैंडिंग के दौरान भी हम लोगों द्वारा बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से पूजा अर्चना की गई थी। लोगों ने कहा कि चंद्रयान 3 को सफलता मिली इसी तरह अब आदित्य L1 को लांच किया जा रहा है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि यह मिशन भी सफल हो।

इतना ही नहीं वाराणसी के अन्य मंदिरों में भी आदित्य L1 की सफलता के लिए पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया है। शनिवार का दिन होने के चलते काशी में स्थित संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कई भक्तों द्वारा आदित्य L1 की सफलता के लिए संकट मोचन से प्रार्थना की गई।

कई अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा हवन पूजन कराया जा रहा है और आदित्य L1 की सफलता की कामना की जा रही है। कुल मिलाकर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आदित्य L1 की लॉन्चिंग को लेकर लोग उत्साहित हैं और इसकी सफलता की कामना कर रहे हैं।

दरअसल, इसरो द्वारा 2 सितंबर को पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट की मदद से शनिवार दोपहर 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस स्टेशन से आदित्य L1 को लांच किया जाएगा। लॉन्च किए जाने के बाद पृथ्वी से करीब 15 लाख किमी दूर स्थित L1 पॉइंट पर 125 दिन बाद वह पहुंचेगा। ऐसे में चंद्रयान-3 मिशन की तरह आदित्य L1 मिशन को लेकर भी देशवासियों में हर्ष का माहौल है और लोग इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+