ज्ञानवापी मस्जिद: सर्वे के दौरान मिले दो स्वास्तिक के निशान, विरोध के बाद वापस लौटी टीम
ज्ञानवापी मस्जिद: सर्वे के दौरान मिले दो स्वास्तिक के निशान, विरोध के बाद वापस लौटी टीम
वाराणसी, 08 मई: ज्ञानवापी मस्जिद के लिए शुक्रवार (06 मई) को शुरू हुआ सर्वे रुक गया है। बताया जा रहा है कि सर्वे करने वाली टीम शनिवार 07 मई को हरिशंकर जैन और विष्णु जैन ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में दाखिल होने के लिए गई थी, लेकिन को मस्जिद के अंदर घुसने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि टीम ने आज भी मस्जिद में घुसने की कोशिश की, लेकिन हंगामे के चलते टीम आज भी प्रवेश नहीं पा सकी। टीम बिना सर्वे किए वहां से वापस लौट आई।

इस बीच बताया जा रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के पास दो स्वस्तिकों के निशान मिले है। आजतक की खबर के मुताबिक, स्वास्तिक के यह दो निशान काफी प्राचीन हैं और सर्वे और वीडियोग्राफी के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के पास मिले हैं। दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे करने गई टीम के वीडियो ग्राफर्स ने भी बताया है कि जब वे सर्वेक्षण कर रहे थे तो उन्हें मस्जिद के बाहर दो फीके, लेकिन सुपाठ्य स्वस्तिक मिले थे। जो काफी प्राचीन है।
तो वहीं, शनिवार को सर्वे करने वाली टीम को मस्जिद के अंदर नहीं जाने दिया गया, जिससे फोटोग्राफी नहीं हो पाई है। आरोप है कि मुस्लिम पक्ष ने सहयोग नहीं किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मस्जिद के गेट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी स्थल के वीडियोग्राफी सर्वेक्षण और निरीक्षण के विरोध में सैकड़ों मुसलमानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद वाराणसी में तनाव बढ़ा हुआ है।
मुस्लिम पक्ष के वकील ने बयान दिया कि अभी हम सर्वे में सहयोग नहीं करेंगे, क्योंकि सुनवाई की तारीख आगे लगी है। अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता रईद अहमद ने कहा: "हमने (कोर्ट) कमिश्नर के खिलाफ एक आवेदन दायर किया क्योंकि वह पक्षपाती हैं और उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। अदालत आवेदन पर सुनवाई करेगी। और उसके आदेशों का पालन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications