बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में देव दीपावली का भव्य आयोजन, शहीदों को समर्पित रही माँ गंगा की महा आरती

देव दीपावली को लेकर बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी की भव्य सजावट देखने लायक है और शहर की शोभा कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। काशी के हर घाटों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। श्रीकाशी विश्वधाम के लोकार्पण के बाद आज पहली देव दीपावली बेहद खास है और यहां लगातार आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। अपनी अलौकिक भव्यता के चलते पूरी दुनिया में रोशन हो चुकी देव दीपावली पर सावन की तरह रिकार्ड पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं। विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव जिस का इतंजार देश में ही नहीं विदेशों में भी बेसबरी से होता है। राष्ट्र व संस्कृति एवं स्वच्छता को समर्पित देव दीपावली महोत्सव का आयोजन विगत बत्तीस वर्षों से निरन्तर गंगा सेवा निधि द्वारा प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर किया जा रहा है।

51 देव कन्याओं द्वारा माँ भगवती की आरती

51 देव कन्याओं द्वारा माँ भगवती की आरती

काशी के दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली का प्रारम्भ 51 देव कन्याओं द्वारा माँ भगवती की आरती उतार कर की गई। गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की एक अदभुत तस्वीर भी दिखी। भव्य देव दीपावली के अवसर पर आयोजित महाआरती द्वारा माँ भगवती की आरती के साथ ही शुभारम्भ हुआ। 15 फीट ऊँची भव्य अमर जवान ज्योति की अनुकृति पर संस्था के कोशाध्यक्ष श्री आशीष तिवारी, द्वारा संस्था की तरफ से रिथलेईंग की गयी। तत्पष्चात कमाण्डेन्ट अनिल कुमार वृक्ष, कमाण्डेन्ट मनोज कुमार शर्मा, एयर कमाडोर अनुज गुप्ता, प्रवरण बोर्ड, ब्रिगेडियर राजीव नाग्याल द्वारा रिथलेइंग किया गया व 39 जी.टी.सी. के बैंड की धुन के साथ जवानों द्वारा लास्टपोस्टव गार्ड ऑफ आनर दिया गया व सम्पूर्ण कार्तिक मास आकाश दीप प्रज्जवलित कर अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में शहीद अश्वनी कुमार यादव जम्मू कश्मीर के कुपवारा जिले के आतंकी हमले में 4 मई 2020 को शहीद हुए। धर्मदेव कुमार नक्सली हमले में बिजापुर जंगल, टेक्लागुरीयम में शहीद जवानों की स्मृति में आकाश दीप निवेदित हैं। देष की सुरक्षा में लगे शहीद की आत्मा की शांति के लिए 39 जी.टी.सी. के जवानों व संस्था के सदस्यों द्वारा आकाश दीप प्रज्ज्वलित कर समापन किया गया।

अमरवीर योद्धाओ को समर्पित

अमरवीर योद्धाओ को समर्पित

कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रोफेसर रेवती साकलकर द्वारा भजन-संगीत एवं राश्ट्र गीत की प्रस्तुति करके किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि मेजर जनरल जय सिंह बैंसला, अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव नाग्याल, एयर कमाडोर अनुज गुप्ता, श्री राकेश कुमार, माननीय डि.आई.जी. ,ग्रुप केन्द्र चन्दौली, सी.आर.पी.एफ, कमाण्डेन्ट मनोज कुमार शर्मा, 11वीं वाहिनी, कमाण्डेन्ट अनिल कुमार वृक्ष, स्वामी जितेेद्रानंद सरस्वती, श्री एन.नागेष, श्री जसबीर सिंह, श्री अजय कुमार खन्ना, श्री कैलाश जांजरी, श्री अभिशेक शर्मा, श्री विनोद कुमार, श्री गिरीश जोशी, श्री राजेश उपस्थित रहे। तत्पष्चात् गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष श्री सुशांत मिश्र द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
अगले चरण में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अमरवीर योद्धाओ को उनके त्याग और राष्ट्र भक्ति के लिए मरणोपरान्त ''भगीरथ शौर्य सम्मान'' से सम्मानित व उनके परिवारजनों को सहायतार्थ धनराषि दी गयी।1999 कारगील विजय युद्ध के सेना नायक लेफिटनेंट जनरल मोहिंदर पुरी, विषिश्ट सेवा मेडल, उत्तम यु़द्ध सेवा पदक सेवानिवृत, को भगीरथ अलंकरण से सम्मानित किया गया।

माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का संकल्प

माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का संकल्प

तत्पष्चात् एक माँ गंगा की आरती में आए लाखों श्रद्धालुओं एवं समस्त अतिविशिष्ट ने माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गंगा सेवा निधि ने संकल्प लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में पं0 चन्द्रमौली उपाध्याय,श्रीधर पाण्डेय व गंगा सेवा निधि के प्रमुख अर्चक आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों द्वारा भगवती माँ गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया गया। श्री राम जनम योगी द्वारा शंखनाद से निधि के 21 ब्राह्मणों, दुर्गा चरण इण्टर कालेज की 42 कन्याओं जो रिद्धि-सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ होंगी तथा श्री काषी विष्वनाथ डमरु दल के 05 स्वयं सेवकों द्वारा माँ भगवती की भव्य महाआरती आरम्भ हुई और एक लाख दीपों से घाट व घाटों के भवनों का कोना-कोना जगमग हो उठा।

सुरक्षा का चौकस इंतेज़ाम

सुरक्षा का चौकस इंतेज़ाम

भगवती माँ गंगा की आरती के दौरान देष-विदेष से आये लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु भारत सेवा श्रम संघ के 50 स्वयंसेवक व गंगा सेवा निधि के 100 वालेन्टियर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विशेष सुरक्षा हेतु 12 सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगवाये गये। संस्था के सुशांत मिश्र, श्री इन्दुशेखर शर्मा, सुरजीत सिंह, आशीष तिवारी, हनुमान यादव,, पंकज अग्रवाल, मनीश सोनी, प्रमोद गुप्ता, जितेन्द्र नाथ सिंह, विनोद श्रीवास्तव, सरस सोनकर, सिद्वार्थ श्रीवास्तव, अरूण अग्रवाल, डॉ. रजत आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+