Varanasi News: बचाने की गुहार लगाता रहा कक्षा 3 का छात्र, गुरुजी बरसाते रहे डंडे - Video Viral
वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लाक अंतर्गत सरकारी विद्यालय में अध्यापक द्वारा कक्षा 3 के छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पिता की शिकायत के बाद बीएसए ने जांच का निर्देश दिया है।

Varanasi में सरकारी स्कूल में अध्यापक द्वारा एक मासूम छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसे लेकर नाराजगी प्रकट की जा रही है। वही पिता की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया गया है।
बचाने की गुहार लगाता रहा मासूम छात्र
दरअसल वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लाक अंतर्गत जरियारी गांव प्राथमिक विद्यालय में गांव का ही एक छात्र कक्षा 3 में पढ़ता है। छात्र के पिता गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी और जिलाधिकारी वाराणसी कार्यालय में पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके बेटे को अध्यापक में काफी मारा-पीटा है जिसके चलते उनका बेटा स्कूल जाना छोड़ दिया है। इस दौरान छात्र के पिता द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक वीडियो भी दिखाया गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मामला कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है। छात्र का कहना है कि वह 1 दिन स्कूल में देर से पहुंचा था। स्कूल पहुंचने पर अध्यापक द्वारा देर से पहुंचने का कारण पूछा गया। कारण ना बताने पर अध्यापक को गुस्सा आ गया और वह डंडा लेकर उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान छात्र बचाने की गुहार लगाता रहा। इसी बीच दूसरे क्लासरूम में मौजूद किसी अध्यापक ने इसका वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद पता चल रहा है कि एक अध्यापक द्वारा बच्चे की पिटाई की जा रही है। बच्चा रोते चिल्लाते हुए बचाने की गुहार लगा रहा है। बावजूद इसके बच्चे की पिटाई करने वाला शख्स मासूम छात्र पर रहम नहीं करता है।
एबीएसए चोलापुर को सौंपी गई जांच
इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि बच्चे की पिटाई के मामले में उनके पास एक व्यक्ति शिकायत लेकर आया था। उसने वीडियो भी दिखाया है लेकिन वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि मारने वाला अध्यापक कौन है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में चोलापुर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications