गोवा के सीएम ने स्टालिन के बयान को बताया सुनियोजित, बोले- ये लोग हिंदू धर्म को करना चाहते हैं खत्म

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की बेटे उदय निधि स्टालिन के बयान को सुनियोजित बताया।

उन्होंने स्टालिन द्वारा हिंदू धर्म पर दिए गए बयान को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह लोग सनातन धर्म को मिटाना चाहते हैं। स्टालिन ने मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद ऐसा बयान दिया। ऐसे में ऐसा प्रतीत होता है कि यह सुनियोजित बयान है।

goa-cm-calls-stalins-statement-well-planned

इस तरीके का बयान अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए दिया गया है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को लगता है कि हिंदू धर्म पर ऐसा बयान देने के बाद अल्पसंख्यकों द्वारा उन्हें भर भर कर वोट दिया जाएगा। धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा बयान नहीं देना चाहिए और यह कहीं से ठीक नहीं है।

बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान का कड़ा विरोध करता हूं और उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में हिंदू धर्म को लेकर कोई भी व्यक्ति इस तरीके की बयान बाजी ना कर सके।

मालूम हो कि गोवा के मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर स्वागत कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किए। वाराणसी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया इसके अलावा उन्होंने ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक भी किया।

बता दें कि तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अपने एक बयान में कहा था कि सनातन धर्म सामान्य और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, डेंगू वायरस और मच्छरों से होने वाले बुखार से की और कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं बल्कि उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+