Instagram की दोस्ती प्यार में बदली, फिर साथ जीने-मरने की कसम खाई, घरवाले हुए फिर भी कर ली शादी
वाराणसी के एक युवक और जौनपुर की एक युवती के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई और फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गई। मंगलवार को दोनों ने शादी कर ली।

वाराणसी जिले से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वाराणसी के चौबेपुर इलाके के रहने वाले एक युवक की दोस्ती Instagram के माध्यम से जौनपुर के रहने वाले एक युवती से हो गई।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। हालांकि परिवार वालों द्वारा जब नाराजगी जाहिर की गई तो युवती पुलिस के पास पहुंच गई और फिर पुलिस चौकी के समीप मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

इंस्टाग्राम के माध्यम से पहले दोस्ती और फिर प्यार उसके बाद परिवार वालों की मौजूदगी में कराई गई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं शादी संपन्न हो जाने के बाद प्रेमी प्रेमिका द्वारा खुशी जाहिर की जा रही है।
दरअसल, वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चुहरपुर गांव का रहने वाला आशीष राम अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम चलाता है। इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात जौनपुर के सरपतहा की रहने वाली ज्योति मौर्या से हुई।
इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को देखने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। बात धीरे-धीरे आगे बढ़ी तो दोनों एक दूसरे से चैटिंग करने लगे और फिर नंबर का आदान-प्रदान हुआ। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर भी दोनों एक-दूसरे से काफी देर तक बात करते थे।
सिलसिला आगे बढ़ा तो इंस्टाग्राम पर हुई दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। आशीष राम वाराणसी में स्थित एक बाइक एजेंसी में काम करता था, वहीं पर युवती भी काम कर लगी।
इधर धीरे-धीरे दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों द्वारा विरोध किया जाने लगा। दोनों अलग-अलग जाति के थे ऐसे में परिजनों द्वारा शादी की अनुमति नहीं दी गई।
फिलहाल परिजनों के विरोध करने के बाद युवक और युवती दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। ऐसे में ज्योति मौर्य अपने मौसी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव पुलिस चौकी पर पहुंच गई।
पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच देर तक पंचायत चलती रही और पंचायत के बाद परिजनों को दोनों के प्रेम के आगे झुकना पड़ा। बाद में पुलिस चौकी के समीप में ही स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
शादी हो जाने के बाद दोनों के परिजनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया गया। उसके बाद दूल्हा और दुल्हन साथ में चले गए। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications