4 फीट के लड़के को 6 फीट की लड़की से टिक-टॉक पर हुआ प्यार, पहली मुलाकात में लड़के को लगा सदमा

वाराणसी। सोशल मीडिया साइट टिक-टिक पर एक लड़की की डांस का वीडियो देखकर बनारस का रहने वाला एक लड़का दीवाना हो गया। दोनों एक दूसरे को टिक-टॉक पर फालो करने लगे। एक दूसरे के वीडियो को लाइक और शेयर करने के सिलसिला के बीच दोनों के बीच बातें होने लगीं। धीरे-धीरे बात-चीत प्यार में बदल गई, लेकिन एक दिन दोनों के बीच बातें होनो बंद हो गया। प्यार की डोर से बंधकर लड़की बिना घरवालों को बताए मुंबई से सीधे बनारस पहुंच गई। प्रेमिका को सामने देख सकपकाये प्रेमी को कुछ सूझा नहीं तो उसे लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताई।

क्या है मामला

क्या है मामला

मामला वाराणसी के मंडुवाडीह थाने का है। 21 वर्षीय राजा ने नौ महीने पहले टिक-टॉक पर मुंबई की एक युवती का वीडियो लाइक किया। युवती ने भी राजा के वीडियो को लाइक किया। दोनों एक दूसरे को टिक-टॉक पर फालो करने लगे। एक दूसरे के वीडियो को लाइक और शेयर करने के सिलसिला के बीच दोनों के बीच चैटिंग भी होने लगी। इस बीच युवती का जन्मदिन आया। राजा ने युवती से उसके जन्मदिन पर अपने प्यार का इजहार किया जिसे उसने कुबूल कर लिया। दोनों के बीच अंतरग मैसेजिंग होने लगी। एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।

नहीं मिला जवाब तो पहुंच गई वाराणसी

नहीं मिला जवाब तो पहुंच गई वाराणसी

कुछ दिनों पहले राजा का मोबाइल अचानक बिगड़ गया। उधर, प्रेमिका मुंबई से मैसेज, कॉल करती रही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अचानक प्रेमी के सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं होने के कारण युवती अपने प्रेमी को लेकर चिंता में पड़ गई। मन में कई बुरे खयाल आने लगे। प्रेमी के बारे में पता लगाने के लिए घर वालों को बिना बताए युवती मुंबई से बनारस के लिए निकल पड़ी।

लड़की को देख घबराया लड़का

लड़की को देख घबराया लड़का

युवती सुबह मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पहुंची और उसने एक फिर राजा के मोबाइल पर कॉल की। उधर, राजा को फोन ठीक हो चुका था इसलिए उसने कॉल रिसिव कर लिया। लड़के मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचा। लेकिन जैसे ही उसने लड़की को देखा तो उसका सिर चकरा गया। दरअसल, 6 फीट लंबी लड़की मुंबई से अपने प्यार का इजहार करने लगभग 4 फीट 6 इंच के मडुवाडीह निवासी लड़के के पास पहुंच गई। उसने युवती को समझाया कि वह लौट जाए, उसने परिवार वालों को भी बनारस आने की सूचना नहीं दी है, वे उसके खिलाफ अपहरण में रिपोर्ट लिखवा देंगे।

लड़की को मनाकर ले गया थाने

लड़की को मनाकर ले गया थाने

घबराहट तब और बढ़ गई जब लड़की ने बताया कि वह घर छोड़कर भाग आई है। इसके बाद लड़के ने लड़की को मनाते हुए अपने घर न ले जाकर मंडुवाडीह थाने ले आया। प्रकरण की पूरी जानकारी ईमानदारी से पुलिस को बता दी। पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद युवती से उसके पिता का फोन नंबर लेकर उन्हें सूचित किया और बताया कि उनकी बेटी सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+