वाराणसी एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में खो गई गेट की चाबी, आधे घंटे तक फंसे रहे इंटरनेशनल पैसेंजर

key lost in Varanasi airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर स्थित मुख्य टर्मिनल भवन के इंटरनेशनल आगमन गेट की चाबी उस समय खो गई जब यात्रियों को लेकर फ्लाइट शारजाह से वाराणसी पहुंची थी।

चाबी खो जाने के बाद गेट में लगा लॉक करीब आधे घंटे तक नहीं खुल पाया। ऐसे में आधे घंटे तक इंटरनेशनल पैसेंजर को वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के इंटरनेशनल आगमन क्षेत्र के बाहर ही इंतजार करना पड़ा। अंत में लॉक को काटा गया और यात्री अंदर आ सके।

gate-key-lost-in-varanasi-airport

इस पूरे मामले को लेकर एक यात्री द्वारा सोशल साइट एक्‍स पर मैसेज शेयर किया गया तथा एविएशन मिनिस्ट्री और अधिकारियों से शिकायत की गई है। यात्री द्वारा गेट के बाहर खड़े यात्रियों की फोटो भी शेयर की गई है। जिसमें इंटरनेशनल पैसेंजर खड़े होकर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।

शारजाह से आए यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
दरअसल, यह पूरा मामला रविवार शाम का है। वाराणसी से शारजाह के बीच संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 186 यात्रियों को शारजाह से लेकर रविवार को 5:50 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी।

बताया जा रहा है की फ्लाइट में सवार यात्री फ्लाइट से उतरने के बाद टर्मिनल भवन की तरफ बढ़े। इस दौरान इंटरनेशनल आगमन क्षेत्र में कस्टम और इमीग्रेशन जांच के लिए जाने से पहले ही टर्मिनल भवन में लगाया गया गेट बंद था।

गेट बंद होने के चलते यात्रियों को वहां करीब आधे घंटे तक रोका गया। इधर अधिकारी गेट खुलवाने पहुंचे तो पता चला कि गेट में लगाए गए लॉक की चाबी ही गुम हो गई है। काफी देर तक खोजने के बाद जब चाबी नहीं मिली तो लॉक को कटवा दिया गया। उसके बाद शारजाह से वाराणसी पहुंचे यात्रियों की कस्टम और इमीग्रेशन जांच पूरी हुई।

इस मामले में वाराणसी एयरपोर्ट निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि गेट के लॉक की चाबी गुम हो जाने के चलते गेट खोलने में परेशानी हुई थी। लॉक को काटकर गेट खोला गया बाद में दूसरा लॉक लगवा दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+