Varanasi: पत्नी को लेकर चार युवक हो गए फरार और देखता रह गया पति, सच्चाई आई सामने तो हैरान रह गए लोग
वाराणसी में एक पति को बरगलाकर उसकी ससुराल के रहने वाले चार युवक उसके सामने ही पत्नी को लेकर भाग गए। पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Varanasi जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चोलापुर के गोसाईपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को कुछ लोग बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गए हैं।
भुक्तभोगी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं पति को चकमा देकर उसके पत्नी को फरार होने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

बोले सास का हुआ है एक्सीडेंट
गोसाईपुर गांव के रहने वाले गोविंद राजभर ने चोलापुर पुलिस को प्रार्थना पत्र लेकर बताया कि उसकी शादी 2 साल पूर्व मुनारी गांव के रहने वाले राजेश राजभर की बेटी माला राजभर के साथ हुई थी।
गोविंद का कहना है कि बीते 31 मार्च को सायं काल 6:30 बजे उसके ससुराल के रहने वाले गोलू, करिया, मुकेश, सुरेश उसके घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद उन लोगों ने गोविंद से कहा कि तुम्हारी सास का एक्सीडेंट हो गया है।
तुम्हारे साथ हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उन्होंने माला को हॉस्पिटल में ले आने के लिए बोला है। क्योंकि उन युवकों को गोविंद और माला दोनों लोग पहले से ही जानते थे, ऐसे में गोविंद ने अपनी पत्नी को उनके साथ जाने दिया।
उन लोगों के साथ पत्नी के जाने के बाद गोविंद अपने पिता भोला को अपने साथ लेकर छित्तमपुर स्थित उन लोगों द्वारा बताए गए हॉस्पिटल पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद गोविंद को पता चला कि उस हॉस्पिटल में मुनारी की कोई महिला भर्ती नहीं हैं।
परेशान होने के बाद जब गोविंद अपने पिता के साथ अपने ससुराल में पहुंचा। ससुराल पहुंचने के बाद पता चला कि उसकी सास घर पर काम कर रही हैं और उनका एक्सीडेंट नहीं हुआ है। घर पर सास को देखकर गोविंद आवक रह गया।
उसने अपने ससुराल के लोगों से मामला बताया तो ससुराल वाले भी दंग रह गए। गोविंद ने जिन लड़कों को बताया उनके घर जाकर पता किया गया तो वह सभी लड़के सायं काल से ही अपने घर से निकले थे और दूसरे दिन तक वापस नहीं लौटे थे।
ऐसे में उन लड़कों और अपने पत्नी माला के आने का इंतजार गोविंद राजभर द्वारा किया जाने लगा। काफी समय गुजर जाने के बाद भी न तो उपरोक्त लड़के अपने घर पर आए और ना ही गोविंद राजभर की पत्नी माला राजभर का कहीं पता चल पाया।
पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद गोविंद राजभर काफी परेशान हो गया और ससुराल के लोगों तथा गायब हुए लड़कों के घरवालों से पूछताछ करने के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसके बाद गोविंद पुलिस के पास पहुंचा।
ऐसे में गोविंद के तहरीर के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माला राजभर की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं पति को चकमा देकर पत्नी को लेकर फरार होने के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications